फरीदाबाद के दशहरा ग्राउंड में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री और भजन सिंगर कन्हैया मित्तल।
बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज हरियाणा में दूसरा दिन है। यह यात्रा सुबह 8 बजे फरीदाबाद के दशहरा ग्राउंड से शुरू होगी और मेट्रो मोड़, हार्डवेयर चौक, सोहना-बल्लभगढ़ रोड, सोहना टी-पॉइंट, बल्लभगढ़ होते हुए अना
.
भोजन के बाद यात्रा NH-19 मार्ग से एलसन चौक और जेसीबी चौक होते हुए 15 किलोमीटर का चलकर यात्रा सीकरी गांव पहुंचेगी। यहां शगुन गार्डन में यात्रा का रात्रि ठहराव होगा।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि सुबह 7 बजे से दशहरा ग्राउंड एनआईटी से हार्डवेयर चौक, सोहना टी पॉइंट होते हुए बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउंड तक का रास्ता आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
हरियाणा के फरीदाबाद में यात्रा के पहले दिन धीरेंद्र शास्त्री ग्रेट खली का हाथ पकड़कर चले थे।

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी 8 नवंबर को यात्रा में शामिल हुए थे। उन्होंने जमीन पर बैठकर धीरेंद्र शास्त्री से बात की थी।
पहले दिन 10 किलोमीटर चली यात्रा बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा हरियाणा के फरीदाबाद में पहले दिन करीब 10 किलोमीटर चली थी। पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई थी। शनिवार को यात्रा ने अरावली के मांगर कट से फरीदाबाद में प्रवेश किया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यात्रा का स्वागत किया।
पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा-
हम जातियों का अहंकार खत्म करना चाहते हैं। सभी को एक ही धागे में पिरोना चाहते हैं।”

शिखर धवन और ग्रेट खली पहुंचे थे यात्रा में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हुए। धीरेंद्र शास्त्री ने जमीन पर बैठकर शिखर से बात की। दोपहर के भोजन के बाद WWE रेसलर दलीप राणा उर्फ ग्रेट खली यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री, खली का हाथ पकड़कर चले। रात 8 बजे यात्रा रात्रि ठहराव के लिए NIT क्षेत्र के दशहरा ग्राउंड में पहुंची। यह यात्रा फरीदाबाद के बाद 10 नवंबर को पलवल जिले में एंटर करेगी। इसके बाद 13 नवंबर को यूपी के वृंदावन में यात्रा का समापन होगा।


