गोपालगंज जिले के जिले के बरौली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में पुराना शौचालय की टंकी सफाई करने के दौरान मामा भांजे के मौत हो गई। घटना के बाद लोगों इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भ
.
शौचालय की टंकी साफ करने गए दोनों मजदूरों की मौत।
जानिए विस्तार से पूरी घटना
दरअसल चैनपुर गांव में अमित चौहान के घर की शौचालय टंकी की सफाई हो रही थी। शौचालय टंकी सफाई के दौरान पैर फिसल जाने से संदीप टंकी में गिर गया। तभी उसका भांजा मुकेश उसे बचाने की कोशिश करने लगा लेकिन वह बचा नहीं सका और वह भी उसी में गिर गया जिसके कारण गैस से दम घुटने के कारण दोनों मजदूरों की मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने दोनों मजदूरों को बचाने के कोशिश की, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक संदीप कुमार पुत्र सुरेश बास्पफोर, फुलवरिया थाना क्षेत्र के सिहपुर गांव का निवासी था, जबकि मृतक मुकेश बास्फोर पुत्र माकुरी बास्फोर, मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपरसा विशंभरपुर का रहने वाला है।

टंकी से शव को बाहर निकालने के लिए लाई गई JCB।

घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोग।
JCB से निकाला गया शव
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने JCB की मद्द से शौचालय की टंकी को तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि मुकेश तीन बच्चों का पिता था और परिवार का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। जबकि संदीप की शादी छः माह पूर्व हुई थीं।
