मुख्य बातें

पलवल में पुलिस अलर्ट, चलाया सर्च ऑपरेशन: बॉर्डर- भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग, स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच, होटल खंगाले – Palwal News

पलवल में पुलिस अलर्ट, चलाया सर्च ऑपरेशन:  बॉर्डर- भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग, स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच, होटल खंगाले – Palwal News


पलवल स्टेशन पर यात्री के सामान की जांच करती पुलिस।

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के बाद पलवल पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

.

पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। स्निफर डॉग के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमें चौक-चौराहों और विभिन्न मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही हैं। बॉर्डरों पर भी सघन चेकिंग अभियान जारी है।

होटल में गेस्ट रजिस्ट्रर की जांच करते पुलिस अधिकारी।

सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से अलर्ट : पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से अलर्ट कर दी गई है। कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए इंटर-स्टेट सहित विभिन्न स्थानों पर नाके स्थापित किए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, होटल, धर्मशाला, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और गेस्ट हाउस जैसे स्थानों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

होटल में गेस्ट रजिस्ट्रर की जांच करते पुलिस अधिकारी।

होटल में गेस्ट रजिस्ट्रर की जांच करते पुलिस अधिकारी।

रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च ऑपरेशन

पलवल पुलिस की टीमें स्निफर डॉग के साथ सर्च अभियान भी चला रही हैं। जीआरपी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश तेवतिया के नेतृत्व में पलवल स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की भी चेकिंग की जा रही है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई देने पर तुरंत डायल 112 पर सूचना दें।

तेवतिया ने कहा कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो उसे न छुए, क्योंकि इसमें कोई बम या विस्फोटक पदार्थ हो सकता है। ऐसी लावारिस वस्तुओं के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

यहां देखें फोटो…

गाड़ी की तलाशी लेती पुलिस।

गाड़ी की तलाशी लेती पुलिस।

गाड़ी सवार यात्रियों से पूछताछ करती पुलिस।

गाड़ी सवार यात्रियों से पूछताछ करती पुलिस।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *