मुख्य बातें

अखिलेश के करीबी गुलशन की 4.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क: प्रयागराज में कार्यवाहक सपा जिलाध्यक्ष, प्रतापगढ़ के मकान पर कार्रवाई – Prayagraj (Allahabad) News

अखिलेश के करीबी गुलशन की 4.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क:  प्रयागराज में कार्यवाहक सपा जिलाध्यक्ष, प्रतापगढ़ के मकान पर कार्रवाई – Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और प्रतापगढ़ के कार्यवाहक सपा जिलाध्यक्ष गुलशन यादव पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने बुधवार को प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित उसके आलीशान मकान को डुगडुगी बजवाकर कुर्क कर ल

.

डुगडुगी बजवाकर लगावाया बोर्ड इस मामले की विवेचना कर रहे संग्रामगढ़ एसओ बुधवार शाम फोर्स लेकर कर्नलगंज में गुलशन यादव के मकान पर पहुंचे। यह मकान गुलशन व उसकी पत्नी सीमा के नाम पर संयुक्त रूप से है। इसके बाद डुगडुगी बजवाकर मकान पर कुर्की की कार्रवाई संबंधी बोर्ड लगवाकर सांकेतिक रूप से इसे कुर्क कर लिया गया। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 1 के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें इस संपत्ति को गुलशन की अपराध से अर्जित आय माना गया।

53 मुकदमे, एक लाख का इनामी गुलशन यादव पर 53 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी क्रम में पुलिस ने उनकी अवैध कमाई से अर्जित मानी जा रही संपत्ति की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। जांच में पाया गया कि प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित उनका मकान अपराध से अर्जित धन से खरीदा गया है। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर 4 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को कुर्क किया गया।

कुर्कशुदा संपत्ति पर अतिक्रमण तो कार्रवाई तय कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। संपत्ति कुर्की से पहले पुलिस ने क्षेत्र में मुनादी (डुगडुगी) कराई और मौके पर कुर्की नोटिस चस्पा किया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराध से अर्जित संपत्ति पर अंकुश लगाने और गैंगस्टर एक्ट की धाराओं के तहत की गई है। नोटिस बोर्ड में यह चेतावनी भी लिखी है कि कुर्कशुदा संपत्ति पर अतिक्रमण करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कुंडा के बाहुबली राजनीति से जुड़ा नेटवर्क गुलशन यादव प्रतापगढ़ की राजनीति में एक समय बेहद प्रभावशाली चेहरा रहा है। वह प्रतापगढ़ में सपा का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष है और अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। कई गंभीर मामलों में उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *