प्रयागराज में एक दिन पहले ITI के छात्र हिमांशु सरोज की गोली मारकर हत्या का मुख्य आरोपी साहिल यादव सोमवार दिन रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की और फायरिंग भी की। फिलहाल उससे देर रात तक पूछताछ जारी थी। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि वारदात के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। उसके होलागढ़ क्षेत्र में ही होने की सूचना पर घेराबंदी की गई। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग की। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। उसे विस्तृत पूछताछ जारी है। इससे पहले वारदात का वीडियो सामने आया था। इसमें हिमांशु गोली लगने के बाद सड़क पर पड़ा तड़पता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वहां चार-पांच स्थानीय लोग जुटते हैं और वह उसे उठाकर ले जाते हैं। 1.08 सेकेंड के इस वीडियो को घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों में से ही किसी ने अपने मोबाइल से बनाया। वीडियो शुरू होते ही हिमांशु सड़क पर पड़ा तड़पता दिखाई पड़ता है। उसे सीने में गोली लगी थी। मौके पर पांच से छह स्थानीय लोग पहुंचते हैं। घबराए हुए नजर आए दोनों दोस्त इस वीडियो में हिमांशु के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे उसके दोस्त संदीप व अवनीश भी नजर आते हैं। इनमें से ही एक फोन से घटना की सूचना पुलिस को देता दिखाई पड़ता है। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से ही घायल हिमांशु को उठाकर ले जाया जाता है। स्थानीय लोगों ने भी देखा हत्यारों को इस वीडियो को देखने से यह भी पता चलता है कि हत्यारों को न सिर्फ मृतक के दो दोस्तों बल्कि एक स्थानीय व्यक्ति ने भी देखा। वीडियो में वह यह कहता दिखाई देता है कि हत्या के बाद हत्यारे किस ओर भागे।
मां बोली, युवक के बुलाने पर गया था बेटा उधर मां रीता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि बेटा हिमांशु मामा अनिल सरोज निवासी मलाकनारा थाना बाघराय जिला प्रतापगढ़ के घर पर रहकर पढ़ाई करता था। 10 मई की सुबह 11 बजे रौनक यादव निवासी चंदेलन का पुरवा ने उसे टोडी का पुरवा नहर पुलिया के पास पहुंचने को कहा। इस पर बेटा अपने दो साथियों संदीप व अवनीश के साथ पल्सर बाइक से वहां पहुंचा। वहां साहिल यादव निवासी चंदेलन का पुरवा पहले से दो अज्ञात लोगों संग खड़ा था। उसने हिमांशु से मारपीट शुरू कर दी और अगले ही पल असलहा निकालकर उसे गोली मार दी। फिर वहां से भाग निकला। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला घटना रविवार दोपहर 12 बजे की होलागढ़ इलाके की है।झौनी का पुरवा के राजापुर चौबारा गांव का रहने वाला हिमांशु सरोज ITI कर रहा था। उसके पिता संजय कुमार पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। रविवार को उसे तोडी का पुरवा नहर पुलिया के पास गोली मार दी गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उधर मौके पर मौजूद रहे दोनों दोस्तों ने पुलिस को बताया था कि बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन लड़कों ने यह घटना अंजाम दी।
…………………………….. ये खबर भी पढ़िए- टीचर पिस्टल तानकर बोला- कैश दो, वरना मार दूंगा: काशी में CSC में लूट करने पहुंचा था; भीड़ ने पकड़ा तो बोला- कर्ज चुकाना है वाराणसी में 35 साल के टीचर ने जन सेवा केंद्र (CSC) में लूट की कोशिश की। उसने संचालक पर पिस्टल तान दी। धमकाते हुए बोला- रुपए दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा। सीएससी संचालक रुपए लाने की बात कहकर पीछे गया और शोर मचाने लगा। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
