मुख्य बातें

चतरा में 27 लाख रुपए की अफीम जब्त की: 5.472 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार से हो रही थी तस्करी – Chatra News

चतरा में 27 लाख रुपए की अफीम जब्त की:  5.472 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार से हो रही थी तस्करी – Chatra News

चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.472 किलोग्राम अफीम जब्त की है। जब्त अफीम की कीमत लगभग 27 लाख रुपए आंकी गई है। इस अभियान में दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

.

एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। यह सूचना पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरचुआ स्थित संतोषी माता मंदिर के रास्ते एक चार पहिया वाहन से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों की खेप ले जाने के संबंध में थी।

सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल ने ग्राम बंदरचुआ स्थित संतोषी माता मंदिर के पास लेम्बोईया जाने वाले रास्ते पर एक कार को रोका।

राजन कुमार पहले बरेली में जेल जा चुका है

कार की तलाशी लेने पर 5.472 किलोग्राम अवैध अफीम और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। कार में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान गिधौर निवासी विक्रम कुमार (22) और उटामोड़ निवासी राजन कुमार (20) के रूप में हुई है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर राजन कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले बरेली में जेल जा चुका है। तस्कर अफीम की यह खेप खूंटी जिले से ला रहे थे और इसे चतरा के रास्ते उत्तर प्रदेश में बेचने की योजना बना रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *