मुख्य बातें

बोनी कपूर ने मनाया 70वां जन्मदिन: अर्जुन कपूर ने इंस्टा पर शेयर की जश्न की झलकियां, जाह्नवी कपूर रूमर्ड बॉयफ्रेंड का हाथ थामे दिखीं

बोनी कपूर ने मनाया 70वां जन्मदिन:  अर्जुन कपूर ने इंस्टा पर शेयर की जश्न की झलकियां, जाह्नवी कपूर रूमर्ड बॉयफ्रेंड का हाथ थामे दिखीं


27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बोनी कपूर ने 11 नवंबर को अपना 70वां जन्मदिन मनाया। यह खास दिन उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ मनाया। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसमें पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है। लेकिन जाह्नवी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़ियां के साथ दिखीं।

अर्जुन कपूर ने पिता बोनी कपूर के जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। साथ ही उन्होंने अपने बचपन की तस्वीर भी शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, पापा, जन्मदिन मुबारक हो। आपने अपना जीवन परिवार, फिल्मों और सभी के लिए प्यार और मेहनत करते हुए बिताया है। मुझे यह सिखाने के लिए धन्यवाद कि दिल से काम कैसे करें, हमेशा सीखते रहें और आगे बढ़ते रहें। मुझे गर्व है कि मैं आपका बेटा हूं।

वहीं, इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स की नजरें उस तस्वीर पर टिकीं, जिसमें बोनी के साथ परिवार के सभी सदस्य और जान्हवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में जान्हवी ने उनका हाथ थाम रखा है।

इसके बाद लोगों ने पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा, ऐसा लग रहा है कि शिखर पहाड़िया जाह्नवी की फैमिली में काफी घुलमिल गए हैं। इसके अलावा कई और यूजर्स ने बोनी कपूर को जन्मदिन की बधाई दी हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *