राजगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही बरतने वाले दो स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. शोभा पटेल ने औचक निरीक्षण के दौरान दोनों को ड्यूटी से अनुपस्थित पाया और कारण बताओ नोटिस जारी किया।
.
डॉ. पटेल ने राजगढ़ ब्लॉक के उप स्वास्थ्य केंद्र पाटनकला का निरीक्षण किया, जहां सुबह 10:45 बजे केंद्र बंद मिला और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. सोफिया खान मौजूद नहीं थीं। इसके अलावा, ग्राम सालपुरा में टीकाकरण सत्र के दौरान एएनएम भूली पुष्पद भी सुबह 11 बजे तक नहीं पहुंचीं।
लापरवाही बरतने पर नोटिस सीएमएचओ ने दोनों की अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए उनसे जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय पर ड्यूटी पर पहुंचना जरूरी है।
डॉ. पटेल ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर कार्यस्थल पर उपस्थित रहें। साथ ही ब्लॉक अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण करने और अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डीसीएम सुनील वर्मा भी मौजूद रहे।
