हरदा में लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश की जिला इकाई के लिए एक दिन का वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थानीय रुद्राक्ष होटल में हुआ, जिसमें संगठन के पदाधिकारी और जिलेभर के उद्यमी शामिल हुए। वर्कशॉप के दौरान हरदा की नई जिला इकाई का गठन किया गया।
.
नई इकाई में अभय जैन को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। दीपक उपाध्याय और योगेन्द्र पटेल उपाध्यक्ष बनाए गए। राजेश कुमार अग्रवाल वैभव को सचिव, जबकि अनिल विश्वकर्मा और मनोज आंजने को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई। कमलेश विश्वकर्मा, ओजेश मित्तल और आकाश धमनानी कार्यकारिणी सदस्य बने।
जेड, नीट और ई-मार्केट पर एक्सपर्ट्स ने दिए सुझाव
वर्कशॉप में संगठन के राजीव दलेला ने ‘जेड’ और ‘नीट’ विषयों पर अपने विचार रखे। रवीश काथेकर ने ‘जेम पोर्टल’ की प्रक्रिया समझाई, जबकि समीर मिस्त्री ने ‘ई-मार्केट’ के महत्व पर जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि लघु उद्योग भारती संगठन छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने का अहम माध्यम है।
वर्कशॉप में एक्सपर्ट्स ने अपनी बात रखी।
शासन की योजनाओं की जानकारी दी
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक सचिन लोमाड़े ने बताया कि लघु उद्योगों को वित्तीय सहायता और अनुदान दोनों दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की कई योजनाएं हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने पर केंद्रित हैं।
कार्यक्रम में मध्य भारत महामंत्री विनोद नागर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश गुप्ता, कार्यालय प्रभारी भोपाल शेखर दूधाडे, स्वदेशी भारत प्रांतीय संगठन मंत्री हेमंत रावल, स्वदेशी मेला सहप्रभारी रविलाल पटेल और सेवा भारती जिला संयोजक नटवर पटेल मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सचिव राजेश कुमार अग्रवाल वैभव ने किया। समापन पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभय जैन ने सभी अतिथियों और उद्यमियों का आभार व्यक्त किया।
