मुख्य बातें

एसएस राजामौली की फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का लुक जारी: पोस्टर में पीली साड़ी में बंदूक लिए नजर आईं एक्ट्रेस

एसएस राजामौली की फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का लुक जारी:  पोस्टर में पीली साड़ी में बंदूक लिए नजर आईं एक्ट्रेस


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर महेश बाबू और डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर बुधवार शाम जारी किया गया। इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक दिखाया गया। फिल्म का टाइटल ग्लोबट्रॉटर या SSMB 29 बताया जा रहा है। SSMB 29 का मतलब सुपरस्टार महेश बाबू की 29वीं फिल्म से है। पोस्टर खुद डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।

राजामौली ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “वह महिला जिसने भारतीय सिनेमा को दुनिया में नई पहचान दी। वेलकम बैक, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। दुनिया आपकी ‘मंदाकिनी’ के कई रूप देखने का इंतजार कर रही है।”

प्रियंका ने भी पोस्टर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “वह दिखती जितनी हैं, उससे कहीं ज्यादा है। मिलिए मंदाकिनी से।”

महेश बाबू ने भी अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, “और अब वह यहां हैं… मिलिए मंदाकिनी से।”

पोस्टर में प्रियंका पीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। वह एक चट्टान के किनारे खड़ी हैं और हाथ में बंदूक पकड़े हुए हैं।

पोस्टर में प्रियंका पीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। वह एक चट्टान के किनारे खड़ी हैं और हाथ में बंदूक पकड़े हुए हैं।

फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदार निभा रहे हैं। हालांकि, मिली जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक बड़ा इवेंट होना है। इस इवेंट में फिल्म का टाइटल भी घोषित किया जा सकता है। इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम जियो हॉटस्टार पर होगा।

इससे पहले मेकर्स फिल्म में पृथ्वीराज का पहला लुक शेयर कर चुके हैं।

पृथ्वीराज फिल्म में विलेन 'कुम्भा' के रोल में हैं।

पृथ्वीराज फिल्म में विलेन ‘कुम्भा’ के रोल में हैं।

प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक थी, जो 2019 में रिलीज हुई। इसके बाद वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने द व्हाइट टाइगर में भी काम किया था। जो हिंदी और अंग्रेजी भाषा में थी। यह फिल्म 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसमें प्रियंका एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी थीं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *