मुख्य बातें

ए.एन. कॉलेज में 90 सफाई कर्मी होंगे तैनात: 15 सेनेटरी इंस्पेक्टर रहेंगे मौजूद, सुबह-शाम होगी फॉगिंग; एंटी लार्वा का भी छिड़काव – Patna News

ए.एन. कॉलेज में 90 सफाई कर्मी होंगे तैनात:  15 सेनेटरी इंस्पेक्टर रहेंगे मौजूद, सुबह-शाम होगी फॉगिंग; एंटी लार्वा का भी छिड़काव – Patna News


बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कल काउंटिंग होगी। पटना के ए.एन. कॉलेज को स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। पटना के 14 विधानसभा सीटों की मतगणना यहीं होगी। इसे लेकर पटना नगर निगम भी तैयारी कर रहा है।

.

मतगणना केंद्र पर स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण बनाने के लिए विशेष प्रबन्ध किए जा रहे हैं। ए.एन. कॉलेज में 90 सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है। सुबह से ही कर्मी वहां मौजूद रहेंगे। तीन पाली में सफाई की व्यवस्था की गई है। 11 स्वच्छांगिनी की टीम मतगणना केंद्र में मौजूद रहेगी।

15 सेनेटरी इंस्पेक्टर रहेंगे तैनात, 30 डस्टबिन रखा जाएगा

पटना- ए.एन. कॉलेज में 15 सेनेटरी इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है। सेनेटरी इंस्पेक्टर हर घंटे स्ट्रॉन्ग रूम में सफाई का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा सुबह और शाम फॉगिंग और एंटी लार्वा का भी छिड़काव होगा। वहीं, वाटर स्प्रिंकलर से भी पानी का छिड़काव सुबह-शाम किया जाएगा।

साथ ही साफ-सफाई के लिए 30 डस्टबिन रखा जाएगा। यहां सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन होगा। इसके साथ ही स्वच्छांगिनी की महिलाओं द्वारा संचालित पिंक टॉयलेट और निगम नीर की व्यवस्था भी केंद्र पर रहेगी।

हर विधानसभा के लिए 14 टेबल पर होगी मतगणना

ए.एन. कॉलेज में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी, जो करीब आधे घंटे में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से EVM मशीनों की गिनती शुरू की जाएगी। माना जा रहा कि सुबह 9 बजे उम्मीदवारों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

पटना के 14 विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। हर विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाए गए है, जहां मतगणना होगी। निर्वाची पदाधिकारी प्रत्येक राउंड के खत्म होने के बाद परिणाम की घोषणा करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *