शंभू बॉर्डर टोल प्लाजा। फाइल फोटो
कौमी इंसाफ मोर्चा पंजाब और विभिन्न किसान यूनियन शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। कौमी इंसाफ मोर्चा व किसान यूनियन के सदस्य सुबह दस बजे तक शंभू बॉर्डर पर एकत्रित होंगे और उसके बाद वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पब्लिक को परेशानी न हो इसके
.
किसान यूनियन के नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया सिख बंदियों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा ने दिल्ली तक मार्च करना है। किसान संगठनों ने इस मार्च को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार ठीक 10 बजे शंभू बॉर्डर से मार्च दिल्ली के लिए रवाना होगा।
पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी।
सुबह सात बजे से शा छह बजे तक राजपुरा अंबाला हाईवे रहेगा बंद
पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्शन प्लान जारी करते हुए कहा है कि 14 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक राजपुरा-अंबाला हाईवे ट्रैफिक की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। कौमी इंसाफ मोर्चा व किसानों के शंभू बॉर्डर में प्रदर्शन के कारण यह फैसला लिया गया है।
पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक डायवर्शन प्लान
लुधियाना की तरफ से अंबाला जाने वाले वाहनों को राजपुरा से बनूड़, जीरकपुर, डेराबस्सी से होते हुए अंबाला पहुंचना होगा। वहीं अंबाला से लुधियाना की तरफ आने वाले वाहनों को भी यही रूट अपनाना होगा। फतेहगढ़ साहिब से अंबाला जाने वाले वाहनों को लांडरां से एयरपोर्ट चौक मोहाली, डेराबस्सी से अंबाला पहुंचाना होगा।
राजपुरा से घनौर होकर अंबाला पहुंचने का विकल्प भी रहेगा। पटियाला की तरफ से अंबाला जाने वालों को भी घनौर से होकर निकलना होगा। राजपुरा से छोटे वाहन बनूड़, मनौली सूरज, लेहली लालड़ू होते हुए अंबाला जा सकेंगे।
सभी डायवर्शन प्वाइंट पर पुलिस रहेगी तैनात
पुलिस का कहना है कि इन सभी डायवर्जन पॉइंट्स पर ट्रैफिक कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा, राजपुरा शहर और राजपुरा से जीरकपुर तक के रास्ते पर ट्रैफिक जाम की संभावना जताई गई है। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय निवासियों से पुलिस ने अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें या सुबह-सुबह ही निकलें।
शंभू बैरियर व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शंभू बैरियर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारी किसान सुबह से शंभू की ओर कूच करेंगे। इस दौरान हाईवे पर किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
