मुख्य बातें

गुवा सेल खदान में 50 टन का टैंकर पलटा: ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप – Chaibasa (West Singhbhum) News

गुवा सेल खदान में 50 टन का टैंकर पलटा:  ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप – Chaibasa (West Singhbhum) News

गुवा सेल खदान क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे एक गंभीर हादसा हो गया। पानी छिड़काव के लिए जा रहा 50 टन क्षमता वाला पानी टैंकर टर्निंग पॉइंट के पास अचानक पलट गया।

.

इस दुर्घटना में डंपर ऑपरेटर और सेल कर्मी राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल गुवा सेल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लंबे समय से जर्जर और पुराने वाहनों का उपयोग: रामा पांडे

घटना के बाद श्रमिक संगठन झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि खदान क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर और पुराने वाहनों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की जान को लगातार खतरा बना हुआ है।

रामा पांडे ने गुवा सेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि “यह हादसा प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। पहले सुरक्षा और उसके बाद उत्पादन की नीति अपनाई जानी चाहिए। पुरानी गाड़ियों को तत्काल हटाकर नई एवं सुरक्षित वाहनों की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों।”

हादसे के बाद खदान क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। श्रमिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *