मुख्य बातें

चर्चित आईएएस अरविंद चौहान ने सहारनपुर का लिया चार्ज: 2015 बैच के है IAS, जमीन पर बैठकर सुनी शिकायत, मरीज की गाड़ी में सीएचसी पहुंचे – Saharanpur News




सहारनपुर में 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने मंगलवार को डीएम का कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे इससे पहले शामली में डीएम के पद पर तैनात थे और अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहे हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पूरी तरह जमीन पर उतारने पर जोर दिया जाएगा। अरविंद चौहान इससे पहले बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष, समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने आजमगढ़ और मिर्जापुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में भी सेवा दी है। पढ़िए…आईएएस अरविंद चौहान के बारे में 7 अक्टूबर 1983 को जन्मे चौहान मूल रूप से बलिया के निवासी हैं। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी की पढ़ाई की और वर्ष 2015 में UPSC परीक्षा पास कर आईएएस बने। शामली में तैनाती के दौरान अरविंद चौहान अपनी अलग कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहे। निरीक्षण के दौरान मरीज की गाड़ी में बैठकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना और एक बुजुर्ग महिला की जमीन पर बैठकर फरियाद सुनना जैसे कदमों से उन्होंने अलग पहचान बनाई। नए डीएम ने कहा कि सहारनपुर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा और हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *