मुख्य बातें

जलालाबाद में अवैध पिस्टल समेत युवक अरेस्ट: शादी समारोह में लेकर पहुंचा था हथियार, कई साथियों के साथ घूम रहा था – Fazilka News

जलालाबाद में अवैध पिस्टल समेत युवक अरेस्ट:  शादी समारोह में लेकर पहुंचा था हथियार, कई साथियों के साथ घूम रहा था – Fazilka News

जलालाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।

फाजिल्का जिले के जलालाबाद नगर कौंसिल अध्यक्ष विकासदीप चौधरी के हरकृष्ण पैलेस में शादी समारोह दौरान अवैध पिस्टल लेकर पहुंचे एक युवक को पुलिस ने रेड कर पकड़ा लिया है। जलालाबाद की सिटी थाना पुलिस टीम ने नौजवान को गिरफ्तार किया है।

.

आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोल बरामद हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

गश्त के दौरान मिली सूचना के बाद पकड़ा

जलालाबाद सिटी थाना के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी कि मुखबिर ने सूचना दी एक युवक जिसके पास अवैध पिस्तौल है और जलालाबाद के हरकृष्ण पैलेस में अपने अन्य साथियों के साथ घूम रहा है। अगर अभी रेड किया जाए तो उसे काबू किया जा सकता है। इस सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड की तो एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएचओ अंग्रेज कुमार का कहना है कि पकड़े गए नौजवान से एक पिस्तौल एक, जिंदा कारतूस और एक खाली खोल बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान क्रांति निवासी चक्क बजीदा के रूप में हुई। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *