मुख्य बातें

हरियाणा PWD में विजिलेंस सेल बनेगा: मंत्री गंगवा ने SE-XEN की जिम्मेदारी तय की, बोले-हर माह 18 सड़कों की क्वालिटी रिपोर्ट भेजेंगे – Haryana News

हरियाणा PWD में विजिलेंस सेल बनेगा:  मंत्री गंगवा ने SE-XEN की जिम्मेदारी तय की, बोले-हर माह 18 सड़कों की क्वालिटी रिपोर्ट भेजेंगे – Haryana News


हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा।

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग अब विजिलेंस सेल का गठन करेगा। यह सेल प्रदेश की सड़कों, बिल्डिंग निर्माण अथवा विभाग से जुड़े कार्यों की क्वालिटी इत्यादि के बारे में मिलने वाली शिकायतों की

.

इतना ही नहीं, उन्होंने विभाग के एसई और एक्सइन हर महीने 18 सड़क की क्वालिटी जांच करके उनके पास रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने गुरुवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए।

माइंस टेंडर की हर हाल में होगी जांच

मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन बिल्डिंग के निर्माण का काम पूरा हो गया है, उन्हें तुरंत संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क, बिल्डिंग अथवा विभाग से जुड़े अन्य कार्यों के जो टेंडर माइंस में भरे गए हैं, उनकी जांच अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर क्वालिटी से समझौते की गुंजाइश न रहे। जब भी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा हो, उस वक्त एसडीओ और जेई भी फील्ड में रहें, समय समय पर जांच करें।

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा (फाइल फोटो)

शिकायत पर तुरंत कार्रवाई रिपोर्ट भेजें अधिकारी

विभागीय मंत्री ने कहा कि काम में अगर लापरवाही नजर आती है या जनता की शिकायत मिलती हैं, तो तुरंत कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट भेजें। गंगवा ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है।

अब वो दौर खत्म हो गया जब फाइलें दबाकर काम टाला जाता था। जनता हर काम का हिसाब चाहती है, और हमें जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि वो स्वयं भी इसकी निगरानी करेंगे।

म्हारी सड़क एप का लिया स्टेट्स

बैठक में ‘म्हारी सड़क’ एप की स्थिति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 6523 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 2611 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि यह एप जनता और विभाग के बीच सीधा सेतु है। जो शिकायतें लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता से निपटाया जाए।

फॉग को लेकर विशेष निर्देश

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि आने वाला समय कोहरे का होगा, ऐसे में सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर सफेद पट्टियां, रिफ्लेक्टर पेंटिंग, और चेतावनी साइन बोर्ड तुरंत लगाए जाएं। गंगवा ने कहा कि सर्दियों में दृश्यता कम हो जाती है, और यही वक्त सबसे ज्यादा हादसे लाता है।

छोटे-छोटे सुधार कई जिंदगियां बचा सकते हैं। सड़कें सिर्फ चलने का जरिया नहीं, सुरक्षा का वादा भी हैं। उन्होंने सभी जिलों में फॉग–सीजन से पहले तमाम इंतजाम करने के लिए प्रदेशभर के अधिकारियों को निर्देश दिए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *