मुख्य बातें

सोनीपत TDI फ्लैट में ट्रिपल मर्डर: लोहे की रॉड से पति-पत्नी और महिला पर वार, अवैध संबंध पर टोका था; हमलावर दिल्ली पुलिस का बर्खास्त कर्मी – Sonipat News

सोनीपत TDI फ्लैट में ट्रिपल मर्डर:  लोहे की रॉड से पति-पत्नी और महिला पर वार, अवैध संबंध पर टोका था; हमलावर दिल्ली पुलिस का बर्खास्त कर्मी – Sonipat News

हरियाणा के सोनीपत के कुंडली स्थित टीडीआई सिटी के बीपीएल फ्लैट्स में देर रात ट्रिपल मर्डर हो गया। हमलावर ने लोहे की रॉड और तेजधार हथियार से हमला कर पति-पत्नी समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। वारदात के बाद फ्लैट्स में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि पड़ोसियों ने आरोपी के अवैध संबंधों को लेकर टोका था, इसपर झगड़ा हुआ और उसने हमला कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। आरोपी की पहचान ब्रह्मप्रकाश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झज्जर जिले के जसोर खेड़ी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और दिल्ली पुलिस से बर्खास्त बताया गया है। TDI बीपीएल फ्लैट में देर रात की वारदात जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 11:30 बजे टीडीआई सिटी कुंडली के बीपीएल फ्लैट्स में अचानक विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ब्रह्मप्रकाश ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि फ्लैट नंबर 1426 में रहने वाला ब्रह्मप्रकाश किसी महिला के साथ अवैध संबंध में था। इसी को लेकर पड़ोसियों को ऐतराज था। पहले भी रोका-टोकी के कारण कई बार झगड़ा हो चुके थे। इसी बात को लेकर देर रात भी कहासुनी हुई और उसने हमला कर दिया। पति-पत्नी समेत तीन लोगों की हत्या हमले में विजय (50) और उनकी पत्नी सुनीता (47) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मूल रूप से सोनीपत के कोर्ट मोहल्ला निवासी थे और फिलहाल टीडीआई सिटी के फ्लैट नंबर एल-1299, फर्स्ट फ्लोर में रह रहे थे। वहीं तीसरी मृतका की पहचान 32 वर्षीय स्वाति के रूप में हुई है, जिसकी शादी वीरेंद्र के साथ हुई थी। स्वाति गांव बड़ौली की रहने वाली थी और हाल में टीडीआई के बीपीएल फ्लैट नंबर 1431 की दूसरी मंजिल पर रह रही थी। लोहे की रॉड से बारी-बारी किया हमला प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झगड़े के दौरान आरोपी ब्रह्मप्रकाश ने लोहे की रॉड और तेजधार हथियार से महिलाओं पर हमला किया और फिर विजय को निशाना बनाया। हमला इतना बेरहम था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद पूरे फ्लैट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। आरोपी दिल्ली पुलिस से बर्खास्त बताया जा रहा स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी ब्रह्मप्रकाश पहले दिल्ली पुलिस में तैनात था, लेकिन बाद में उसे बर्खास्त कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि उसका व्यवहार काफी आक्रामक था और इलाके में उसका विवाद चलता रहता था। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है।
इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
एक साथ तीन हत्याओं की घटना के बाद टीडीआई सिटी और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। देर रात तक पुलिस मौके पर जांच में जुटी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *