मुख्य बातें

MP-राजस्थान में शीतलहर, 17 शहरों में 10° से कम तापमान: भोपाल में लगातार 5वें दिन पारा 5°C; दिल्ली-हरियाणा में हवा जहरीली, AQI 400 पार

MP-राजस्थान में शीतलहर, 17 शहरों में 10° से कम तापमान:  भोपाल में लगातार 5वें दिन पारा 5°C; दिल्ली-हरियाणा में हवा जहरीली, AQI 400 पार


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP Rajasthan Delhi Cold Wave Alert | Himachal Kashmir Snowfall Photos

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों में शीतलहर चल रही है। राजस्थान के 19 शहरों और मध्य प्रदेश के 8 शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। भोपाल में लगातार पांचवें दिन रात का पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा के 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। नारनौल में सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री रहा। दिल्ली में 10.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने गुरुवार को सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

दिल्ली और हरियाणा में लोगों को सर्दी के साथ जहरीली हवा का भी सामना करना पड़ रहा है। दोनों राज्यों के 13 शहरों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। हरियाणा के जींद में 418 AQI के साथ सबसे प्रदूषण रहा। दिल्ली के बवाना में AQI 451 और चांदनी चौक में AQI 449 दर्ज किया गया।

इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का इलाका जहरीली धुंध की घनी चादर में लिपटा हुआ नजर आया। लुटियन जोन के इंडिया गेट के पास AQI 408 दर्ज किया गया। धुंध की परतें इतनी गहरी थीं कि इंडिया गेट कहीं छिप सा गया था।

राज्यों में मौसम की स्थिति-

मध्य प्रदेश: भोपाल-इंदौर में अगले 3 दिन शीतलहर चलने के आसार, अनूपपुर-बालाघाट में कोल्ड-डे, राजगढ़ में 7° पारा

भोपाल में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही। शहर में रात के साथ दिन भी ठंडे होने लगे हैं।

भोपाल में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही। शहर में रात के साथ दिन भी ठंडे होने लगे हैं।

मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर सहित 13 जिलों में गुरुवार से अगले 3 दिन शीतलहर चलने की संभावना है। भोपाल संभाग और मालवा के साथ अब मंडला, बालाघाट, रीवा समेत प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। अनूपपुर और बालाघाट में पिछले 2 दिन से कोल्ड डे की स्थिति है। भोपाल लगातार पांच दिन प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडा रहा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: सीकर के बाद झुंझुनूं में शीतलहर का अलर्ट, 9 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम; सिरोही में सबसे ज्यादा सर्दी

सीकर में सुबह-शाम सर्दी के बावजूद दिन में तेज धूप से लोगों को राहत है।

सीकर में सुबह-शाम सर्दी के बावजूद दिन में तेज धूप से लोगों को राहत है।

राजस्थान में बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी बढ़ गई है। राज्य में अगले चार दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। बुधवार को 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। सीकर के फतेहपुर में सबसे कम पारा 8.8 डिग्री रहा। झुंझुनूं में भी शीतलहर का प्रभाव शुरू हो गया। झुंझुनूं और उसके आसपास के एरिया में सुबह-शाम कोल्ड-वेव चलनी शुरू हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *