मुख्य बातें

सवाई माधोपुर जिले के 18 थानाधिकारी बदले: SP अनिल कुमार बेनीवाल ने 18 CI और 10 SI के तबादले किए – Sawai Madhopur News

सवाई माधोपुर जिले के 18 थानाधिकारी बदले:  SP अनिल कुमार बेनीवाल ने 18 CI और 10 SI के तबादले किए – Sawai Madhopur News


सवाई माधोपुर जिले के 18 सीआई और 10 एसआई के तबादले बुधवार शाम को कर दिए गए।

सवाई माधोपुर जिला पुलिस के बेड़े में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। SP अनिल कुमार बेनीवाल ने बुधवार देर शाम को जिले के बड़ी संख्या में CIऔर SI के तबादले कर किए हैं। तबादला सूची में 18 थानाधिकारी और कई पुलिस चौकी प्रभारी बदले गए है।

.

यह थानाधिकारी और चौकी प्रभारी बदले

SP बेनीवाल ने आदेश जारी कर जितेंद्र सिंह सोलंकी को मलारना डूंगर से बौंली, राधारमन गुप्ता को बौंली से सदर गंगापुर, मदनलाल मीणा को पुलिस लाइन से कोतवाली सवाई माधोपुर, बनी सिंह गुर्जर को सदर गंगापुर से सूरवाल, राकेश शर्मा को बामनवास से यातायात शाखा सवाई माधोपुर, राजवीर मीना को वजीरपुर से पीलोदा, दिलीप वर्मा को पुलिस लाइन से रवाजना डूंगर, कैलाश शर्मा को पुलिस लाइन से बामनवास, राजेश मीणा को पुलिस लाइन से मलारना डूंगर, रुक्मणी गुर्जर को पुलिस लाइन से प्रभारी मानव तस्करी विरोधी यूनिट, महेंद्र शर्मा को पुलिस लाइन से चौथ का बरवाड़ा, बृजेश तंवर को पुलिस लाइन से उदेई मोड, महेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से वजीरपुर, जगदीश चंद को पुलिस लाइन से बाटोदा, राजेश मीणा को पुलिस लाइन से कुंडेरा, सुशीला मीणा को पुलिस लाइन से मित्रपुरा, पिंकी देवी को पुलिस लाइन से RI (संचित निरीक्षक) पुलिस लाइन, मदरूप गुर्जर को मित्रपुरा से बहरावंडा कला थाना लगाया गया।

एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने एक जंबो लिस्ट जारी कर बड़ी संख्या में थानाधिकारी बदले हैं।

वहीं एक लिस्ट में 10 SI के तबादले किए गए हैं। जिनमे हरभान सिंह को चौकी तलवाड़ा से गणेश धाम, जयप्रकाश को सूरवाल से शिवाड़, फत्तेलाल को भाड़ौती से मलारना स्टेशन, राजवीर सिंह को उदेई मोड से प्रभारी जिला विशेष टीम गंगापुर सिटी एवं प्रभारी यातायात गंगापुर सिटी, श्याम सुंदर द्वितीय अधिकारी थाना गंगापुर सिटी से प्रभारी जिला विशेष टीम सवाई माधोपुर, गंभीर सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, चन्द्र हुसैन को पुलिस लाइन से द्वितीय अधिकारी थाना कोतवाली, सुमेर गुर्जर थानाधिकारी बहरावण्डा कला से भाड़ौती चौकी, गीता को साइबर थाना से द्वितीय अधिकारी महिला थाना, पुष्पेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से तलावड़ा चौकी लगाया गया है। वहीं CI हरलाल मीणा को प्रशासकीय आधार पर रेंज आईजी ने सवाई माधोपुर जिले से भरतपुर जिले में तबादला किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *