मुख्य बातें

करनाल में केंटर की टक्कर से युवक की मौत: ​​​​​​​रात को सड़क पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम, तीन साले पहले हुई थी भाई मौत – Karnal News

करनाल में केंटर की टक्कर से युवक की मौत:  ​​​​​​​रात को सड़क पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम, तीन साले पहले हुई थी भाई मौत – Karnal News


हादसे के बाद सड़क पर जाम लगाकर बैठे परिजन।

करनाल में बीजना गांव के नजदीक वीरवार देर शाम को एक केंटर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था। गुस्साए परिजनों ने सड़क से बॉडी उठाने नहीं दी और सड़क जाम कर दी। परिजनों ने आरोपी वाहन चालक को पकड़े जाने की मांग की। घटना की स

.

पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने विरोध कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाया और किसी तरह से रास्ता बहाल किया। शव को मोर्चरी हाउस में भेजा। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सड़क हपर हांगामा करते परिजन।

मृतक की पहचान बीजना निवासी 28 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह गांव के आसपास ही एक फैक्टरी में काम करता था और वह अपने काम से वापिस घर लौट रहा था। वह गांव के बाहर ही था कि तभी उसकी बाइक को एक केंटर ने टक्कर मारी।

जिससे वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही मिनट में राजू ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने ताे यहां पर कोई न कोई हादसा होता ही रहता है। यहां पर ट्रेफिक बहुत ज्यादा चलता है और इसी ट्रेफिक की वजह से लोगों को परेशानी होती है।

सूचना के बाद रात को मौके पर पहुंचे सदर थाना एसएचओ तरसेमचंद कांबोज।

सूचना के बाद रात को मौके पर पहुंचे सदर थाना एसएचओ तरसेमचंद कांबोज।

तीन साल पहले हो गई थी भाई की भी मौत

ग्रामीणों के मुताबिक, करीब तीन साल पहले राजू के बड़े भाई की भी मौत हो गई थी। इसका भाई संदिग्ध हालातों में लापता हो गया था और सदर थाने में कंप्लेंट की थी, जिसके बाद सर्च आॅप्रेशन किया तो नहर के अंदर उसकी लाश मिली थी। आज उसके भाई राजू की भी मौत हो गई है। परिवार के दोनों सहारे चले गए। परिवार में उसकी मां और पत्नी रह गए है। परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस कड़ी कार्रवाई नहीं करती और आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती है तब तक शप को उठाने नहीं देंगे, क्योंकि पहले भी हमें इंसाफ नहीं मिला था।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करती पुलिस।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करती पुलिस।

टोल बचाने के चक्कर में निकले है बड़े वाहन

ग्रामीणों ने बताया कि टोल बचाने के लिए बड़े बड़े वाहन यहां से निकलते है और तेज रफ्तार से दौड़ते है। मुनक-हांसी रोड पर अंधेरा है यहां पर किसी तरह की कोई स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई है। यहां पर कोई वाहन बीच में ब्रेक लगा दे तो वाहनों का जाम लग जाता है।

क्या कहती है पुलिस

सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने कहा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से राजू की मौत हुई है। राजू बाइक पर सवार था। परिजनों को समझाया जा रहा है और शव को मोर्चरी हाउस में भेजा जाएगा, ताकि सुबह पोस्टमॉर्टम करवाया जा सके। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *