हेड इंजरी की वजह से मुनियारपुर के अमन ने तोड़ा दम। फाइल फोटो
कुरुक्षेत्र के लाडवा के मुनियारपुर के रहने वाले 26 साल के अमन की मौत हेड इंजरी से हुई। अमन के मुंह और सिर पर 8 चोटें लगी थीं। बुधवार रात 12 के बाद इन चोट की वजह से अमन ने दम तोड़ दिया। ये खुलासा अमन की बॉडी का पोस्टमॉर्टम करने वाले फोरेंसिक एक्सपर्ट ड
.
उधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीआईए के साथ थाना लाडवा की 2 टीमें काम कर रही है। हालांकि अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया है। अमन की हत्या उसके दोस्त रोहित निवासी गादली ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर की।
बेटे की मौत पर विलाप करते रिश्तेदार और उसकी मां।
मंदिर के पास पड़ा मिला शव
कल गुरुवार सुबह अमन का शव गादली गांव के मंदिर के पास से बरामद हुआ था। गुरुवार रात को अमन ने अपने बड़े भाई सुखविंद्र को आधे घंटे तक लौटने की बात कही थी, लेकिन सुबह करीब 4 बजे अमन के फोन से उसके खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली।
मुंह से निकला हुआ था खून
सुखविंद्र ने बताया कि कि वह मौके पर पहुंचा तो अमन के मुंह से खून निकला हुआ था। उसका भाई रोहित के साथ उसके ट्रैक्टर पर बतौर हेल्पर काम करता था। रोहित की उसके भाई के साथ कोई रंजिश नहीं थी। आखिर उनके बीच कहासुनी किस बात को लेकर उसे पता नहीं है।
विसरा जांच के लिए भेजा
डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि विसरा जांच के लिए भेजा गया है। अमन के सिर में 2 चोटें मिली, जो डंडा से किए गए हमले की लग रही हैं। पोस्टमॉर्टम में उसके मुंह के अंदर भी चोटें लगी हुई थी। मुक्के मारने की वजह से उसकी नाक की हड्डी टूटी गई थी।
