मुख्य बातें

गुमला में सामूहिक दुष्कर्म के 5 आरोपी गिरफ्तार: जेठ ने दोस्तों संग मिल महिला का किया गैंगरेप, घर में घुस की थी वारदात – Gumla News

गुमला में सामूहिक दुष्कर्म के 5 आरोपी गिरफ्तार:  जेठ ने दोस्तों संग मिल महिला का किया गैंगरेप, घर में घुस की थी वारदात – Gumla News

गुमला जिले की घाघरा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घाघरा थानेदार पुनीत कुमार मिंज ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बीते 11 नवंबर की रात को हुई थी, जिसमें गांव के ही पांच लोगों ने एक महिला के सा

.

11 नवंबर की रात, पीड़िता का जेठ अपने चार दोस्तों के साथ शराब पी थी। इसके बाद वो कुछ और शराब लेकर पीड़िता के घर पहुंचा। उसने पीछे का दरवाजा धकेल कर घर में प्रवेश किया। उस समय पीड़िता के साथ उसकी बूढ़ी सास और तीन साल का बेटा भी मौजूद थे।

पीड़िता का बेटा डर के मारे बिस्तर पर दुबका रहा

पांचों आरोपियों को नशे की हालत में देखकर बूढ़ी सास डरकर घर के पाट (छत) पर चढ़कर रात भर छिपी रही। वहीं, पीड़िता का बेटा डर के मारे बिस्तर पर दुबका रहा। इसके बाद, सभी आरोपियों ने घर में बैठकर और शराब पी। इसके बाद बारी-बारी से सभी ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। मायके के लोग पीड़िता को लेकर घाघरा थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के जेठ, सुमित लकड़ा और मैन्युअल टोप्पो को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान जीवन मसीह टोप्पो और बालासियूस एक्का के भी इस सामूहिक दुष्कर्म में शामिल होने का खुलासा हुआ। इसके बाद, पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *