मुख्य बातें

फतेहाबाद BJP नेताओं में तकरार बढ़ी: किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष की FB पर पोस्ट; लिखा-संगठन से बड़ा समझ रहे, उनका वहम खत्म कर देंगे – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद BJP नेताओं में तकरार बढ़ी:  किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष की FB पर पोस्ट; लिखा-संगठन से बड़ा समझ रहे, उनका वहम खत्म कर देंगे – Fatehabad (Haryana) News


भारतीय जनता पार्टी की फतेहाबाद जिला इकाई में नेताओं की आपसी खींचतान कम नहीं हो रही है। खासकर, जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और पूर्व विधायक दुड़ाराम के बीच टसलबाजी जारी है। एक दिन पहले बीजेपी जिलाध्यक्ष से पहले ही पूर्व विधायक दुड़ाराम द्वारा पदयात्रा का शुभा

.

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और मौजूदा जिला उपाध्यक्ष भीम लांबा ने तो फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने पूर्व विधायक का नाम लिखे बिना उन पर निशाना साधा।

भीम लांबा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, ” हम सब संगठन व जिलाध्यक्ष के साथ हैं। किसको वहम है, हम संगठन से बड़े हैं। उसका वहम भी खत्म कर देंगे। संगठन ही सर्व प्रिय है”। उनकी इस पोस्ट पर कई कार्यकर्ताओं ने कमेंट भी किए हैं। हालांकि, बाद में भीम लांबा ने अपनी पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष भीम लांबा द्वारा फेसबुक पर डाली गई पोस्ट।

जानिए…. कैसे उपजा विवाद

दरअसल, एक दिन पहले 13 अक्टूबर काे गांव गोरखपुर से मोचीवाली तक पदयात्रा निकाली गई थी। इस पदयात्रा में बीजेपी नेताओं में खींचतान देखने को मिली थी। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने पदयात्रा में चीफ गेस्ट न बनाए जाने पर नाराजगी जताई थी। पदयात्रा के निर्धारित कार्यक्रम से पहले दुड़ाराम ने पहुंच कर लोगों को संबोधित किया और फोटो खिंचवा कर चले गए।

वहीं, आयोजकों ने इस कार्यक्रम में डीसी डॉ.विवेक भारती से हरी झंडी दिखाना तय किया हुआ था जबकि बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा की गरिमामयी उपस्थिति दर्शाई हुई थी। मगर बाद में डीसी भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तो प्रवीण जोड़ा ने ही हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा रवाना की।

जानिए… कब-कब पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष में ठनी

  • डीएमसी का अतिरिक्त कार्यभार वापस लिया पिछले दिनों शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर विवाद उपजा। इसके बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने सीएम नायब सैनी के पास पहुंच कर पूर्व विधायक के खासमखास एचसीएस अधिकारी संजय बिश्नोई से जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) की शिकायत की। इसके बाद उनसे डीएमसी का अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिया गया।
  • दुड़ाराम की नापसंद को वाइस चेयरमैन बनाया सितंबर महीने में सरकार ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनाए गए। इनमें भट्‌टू मार्केट कमेटी का चेयरमैन प्रदीप मांडन और वाइस चेयरमैन योगराज शर्मा को बनाया गया। योगराज शर्मा ने इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह संजय सिंगला को वाइस चेयरमैन बनाया गया। सिंगला पर दुड़ाराम राजी नहीं थे। इसी कारण वह उनके कार्यभार ग्रहण समारोह में भी नहीं गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *