मुख्य बातें

सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 84,350 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 50 अंक लुढ़का; IT, मेटल और ऑटो शेयरों में आज गिरावट

सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 84,350 पर कारोबार कर रहा:  निफ्टी भी 50 अंक लुढ़का; IT, मेटल और ऑटो शेयरों में आज गिरावट


मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 14 नवंबर को सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 84,350 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों का गिरावट है, ये 25,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में 20 शेयरों में गिरावट है। टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल (TMCV) का शेयर 3.3% गिरा है। इसके अलावा, इंफोसिस और टेक महिंद्रा का शेयर भी नीचे कारोबार कर रहा है। BEL और जोमैटो ऊपर हैं।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट है। NSE के फार्मा, बैंकिंग और मीडिया सेक्टर में तेजी है। IT, मेटल और ऑटो शेयरों में आज गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में 2.3% तक की गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 1.65% गिरकर 50,434 पर और कोरिया का कोस्पी 2.26% नीचे 4,076 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.17% गिरकर 26,757 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.16% चढ़कर 4,022 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • 13 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.65% गिरकर 47,457 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 2.29% और S&P 500 में 1.66% की गिरावट रही।

13 नवंबर को DIIs ने 5,127 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 13 नवंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹383.68 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,091.87 करोड़ की नेट खरीदारी की।
  • नवंबर महीने में अब तक विदेशी निवेशक ₹8,684.44 करोड़ के शेयर बेच चुके हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹32,890.66 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
  • अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹2,346.89 करोड़ की शेयर बिक्री की। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹52,794.02 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

कल बाजर 600 अंक चढ़कर गिरा था बाजार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 13 नवंबर को बाजार गिरावट और तेजी के बाद फ्लैट बंद हुआ। सेंसेक्स 12 अंक चढ़कर 84,478 पर वहीं निफ्टी 3 अंक की तेजी के साथ 25,879 पर क्लोज हुआ।

सेंसेक्स के 30 में 20 शेयरों में गिरावट रही। टाटा कॉमर्शियल व्हीकल (TMCV), जोमैटो और इंफोसिस के शेयर्स 4% तक गिरे हैं। वहीं एशियन पेंट्स, ICICI बैंक और पवारग्रिड के शेयर 3.8% तक चढ़े।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *