मुख्य बातें

बिहार चुनाव में NDA को बढ़त: भूपेश बघेल बोले- चुनाव आयुक्त भाजपा का अच्छा सहयोगी, 64 लाख वोट काटे; CM ने मंत्रियों को मिठाई खिलाई – Raipur News

बिहार चुनाव में NDA को बढ़त:  भूपेश बघेल बोले- चुनाव आयुक्त भाजपा का अच्छा सहयोगी, 64 लाख वोट काटे; CM ने मंत्रियों को मिठाई खिलाई – Raipur News


बिहार चुनाव के रुझान आने के साथ ही राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। बिहार के चुनावी परिणाम ने छत्तीसगढ़ का सियासी पारा बढ़ा दिया हैं। एनडीए की बढ़त पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए चुनाव आयुक्त को बधाई

.

उन्होंने लिखा, ‘मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बिहार चुनाव में जीत की बधाई। आपने बहुत मेहनत की, 64 लाख मतदाताओं के वोट काटे, 16 लाख नए मतदाताओं ने आवेदन किया, आपने 21 लाख वोट जोड़ दिए। धांधली पर धांधली, बेहिसाब धांधली, भाजपा को आपसे अच्छा सहयोगी नहीं मिल सकता।’

वहीं दूसरी तरफ NDA को बढ़त मिलने पर भारतीय जनता पार्टी ने जश्न मनाया। मुख्यमंत्री साय ने अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने अपने मंत्रीमंडल को खिलाई मिठाई।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भी चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘चुनाव आयोग ने सत्तारूढ़ पक्ष से मिलकर चुनाव लड़ा। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट की अनदेखी करते हुए महिलाओं को ₹10,000 ट्रांसफर किए गए, बिहार में SIR से लाखों वोट काटे गए। बिहार चुनाव के नतीजे लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक हैं।’

सीएम साय ने मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को रुझानों में बढ़त मिली है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

सियासी गलियारों में इस समय बिहार चुनाव के परिणामों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है, और छत्तीसगढ़ में इसने राजनीतिक तापमान को और भी बढ़ा दिया है।

…………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

‘वोट-चोर गद्दी-छोड़’ सभा…पायलट ने मोदी सरकार को बताया वोट चोर: सचिन बोले-BJP के लिए काम कर रहा चुनाव आयोग, भूपेश बघेल बोले-दिनदहाड़े हत्याएं हो रही

राजनांदगांव और दुर्ग में कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' सभा।

राजनांदगांव और दुर्ग में कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ सभा।

छत्तीसगढ़ में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का तीसरे दिन समापन हो गया है। सचिन पायलट ने दुर्ग में समापन सभा में मोदी सरकार को वोट चोर बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत दिए, लेकिन आयोग ने उल्टा उन्हें नोटिस थमा दिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *