मुख्य बातें

रोटरी क्लब मिड टाउन ने किया सेवा कार्य: बाल शिशु गृह के बच्चों को दी जरूरी सामग्री, उनके दिन को बनाया खास – Gorakhpur News

रोटरी क्लब मिड टाउन ने किया सेवा कार्य:  बाल शिशु गृह के बच्चों को दी जरूरी सामग्री, उनके दिन को बनाया खास – Gorakhpur News


गोरखपुर के रोटरी क्लब मिड टाउन की ओर से बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बाल शिशु गृह में सेवा कार्यक्रम किया गया। संस्था के सदस्यों ने वहां के बच्चों के साथ मिलकर डांस किया और गाने गाकर उनके उत्साह को बढ़ाया।

.

इस दौरान सभी बच्चों काफी खुश नजर आएं। उन्होंने भी गाने गुनगुनाएं और इंजॉय किया। साथ ही चॉकलेट और अन्य चीजें पाकर उनके चेहरे खिल उठे। संस्था के सदस्यों का मुख्य उद्देश्य बच्चों के दिन को खास और बनाना था।

चॉकलेट वितरित करते सदस्य

इतना ही नहीं इस अवसर पर संस्था की ओर से बच्चों के लिए जरूरत के लगभग सभी सामान भी वितरित किया गया। जिसमें चादर,तौलिया, तकिया कवर,घी, बेसन, लैक्टोजेन, वाइप्स, पैंपर्स, चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट और अन्य सामग्रियां थी।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष अल्पना जैन ,सचिव रो.शिखा जैन साथ राजकुमार बथवाल, मनोज बंका, रवि खेमका,अभिनव, मंजू अग्रवाल, रो.रीता अग्रवाल, संतोष बंका, रीना अग्रवाल, स्वाति गोयल,ममता बंका, दीपाली अग्रवाल, राधा सर्राफ, नीति जैन, गिरिजा, रुचि, रित्विक शोरेवाल की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *