मुख्य बातें

हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत: हादसे में एक घायल, पुलिस ने हाइवा किया जब्त; बाइक से लौट रहा था घर – Dhanbad News

हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत:  हादसे में एक घायल, पुलिस ने हाइवा किया जब्त; बाइक से लौट रहा था घर – Dhanbad News

धनबाद जिले के झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर नूनूडीह मोड़ के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसी बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। कोयला लदे एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक क

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोनू अंसारी झरिया की ओर से अपने घर लौट रहा था। नूनूडीह दुर्गा मंदिर के पास पहुंचते ही पीछे से चासनाला की ओर जा रहे कोयला लोडेड हाइवा ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोनू हाइवा के पहियों के बीच आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बाइक सवार दूसरे शख्स को भी काफी चोट लगी।

रोज की तरह काम से लौट रहा था मोनू: पड़ोसी

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को चासनाला सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता अफजाल अंसारी अस्पताल पहुंचे। परिजनों में शोक का माहौल था। सूचना मिलने पर सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर थाने ले गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया है।

पड़ोसियों ने बताया कि मोनू अपने घर का जिम्मेदार सदस्य था और रोज की तरह काम से लौट रहा था। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे हाइवा वाहनों पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *