मुख्य बातें

रूस, अमेरिका और यूरोप से आए लाखों कीमत के डॉग: एसी में रहता गोल्डन रिट्रीवर, बुलमास्टिफ की सेहत देखने लायक; कानपुर में हुआ डॉग शो – Kanpur News

रूस, अमेरिका और यूरोप से आए लाखों कीमत के डॉग:  एसी में रहता गोल्डन रिट्रीवर, बुलमास्टिफ की सेहत देखने लायक; कानपुर में हुआ डॉग शो – Kanpur News


शो में आए विदेश से इंपोर्ट कराए गए लाखों की कीमत के डॉग।

कानपुर नगर निगम व कानपुर कैनल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मोतीझील लॉन में आयोजित डॉग शो में विदेश से इंपोर्ट होकर आए डाग्स को देखने के लिए भीड़ लग गई। शो में रूस, साउथ अमेरिका व यूरोप से मंगाए गए डॉग्स की कीमतों व स्टाइल ने सभी का ध्यान खींचा।

.

कीमत व उनकी खासियत जानकर शो देखने के लिए आए दर्शक चौंक गए। किसी की कीमत 10 तो किसी 12 लाख थी। इसके अलावा इनके महीने का खर्च भी 30-40 हजार के बीच था। लोगों ने इनके साथ सेल्फी ली व इनको कैमरे में कैद किया। कुछ की ऊंचाई तो तेंदुए से ज्यादा थी।

रशिया से मंगाया गया साइबेरियन हस्की।

10 लाख में रशिया से मंगाया साइबेरियन हस्की

कोलकाता से आए दीपांकर दत्ता अपने साथ साइबेरियन हस्की को लेकर आए थे। बताया कि इसको रशिया से मंगाया है। इसकी कीमत उस समय 10 लाख थी। 2.5 साल उम्र से इस डॉग की ऊंचाई लगभग 26 इंच थी। बताया कि यह तीन देशों में डॉग शो का विनर रहा है। इसको कोलकाता से कानपुर तक ट्रेन में प्रथम श्रेणी एसी कोच में लेकर आए हैं।

साउथ अमेरिका से इंपोर्ट हुआ गोल्डन रिट्रीवर।

साउथ अमेरिका से इंपोर्ट हुआ गोल्डन रिट्रीवर।

24 घंटे एसी में रहता है गोल्डन रिट्रीवर

वहीं, साउथ अमेरिका से मंगाया गया गोल्डन रिट्रीवर भी दर्शकों को भा रहा था। कोलकाता से इसको रोड के रास्ते से कार से लाया गया था। इसके ऑनर दीप्तिमन सेन गुप्ता ने बताया इसको 11लाख कीमत चुकाकर मंगाया था। इसका महीने का खर्च 40 हजार रुपए है। यह एक बार इंडिया में डॉग चैंपियनशिप जीत चुका है। बताया कि यह 24 घंटे एसी में रहता है।

यूरोप से खरीदा गया बुलमास्टिफ।

यूरोप से खरीदा गया बुलमास्टिफ।

यूरोप से आया बुलमास्टिफ बना सेलिब्रिटी

शहर के श्याम नगर के रहने वाले अनिकेत यादव का बुलमास्टिफ अपनी सेहत व अंदाज को लेकर सभी को भा रहा था। मैदान में इसके आते ही लोगों ने किसी सेलिब्रिटी की तरह इसके साथ फोटो लेना शुरु कर दी। अनिकेत ने बताया कि इसको यूरोप से मंगाया है, इसकी कीमत 10 लाख से ज्यादा है।

तेंदुए से ऊंचा समोयड डॉग।

तेंदुए से ऊंचा समोयड डॉग।

रशिया से मंगाया तेंदुए से ऊंचा समोयड

वहीं, दिल्ली से आए अरविंद का समोयड ब्रिड का डॉग अपनी ऊंचाई व सुंदरता को लेकर सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। बताया कि इसकी ऊंचाई लगभग 30 इंच है जो कि तेंदुए से ज्यादा है। इसको रशिया से 11 लाख कीमत अदा करके मंगाया है।

————

यह खबर भी पढ़िए…

मेकअप और चश्मा लगाकर पहुंचे डॉग्स, VIDEO: 10 लाख का कुत्ता भी आया; नोएडा का मेल पॉमेरियन बना विनर

कानपुर में शनिवार को ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग शो हुआ। इसमें अलग-अलग अंदाज में डॉग्स देखने को मिले। मेकअप और चश्मे के साथ दूर-दूर से आए डॉग्स अपना जलवा बिखेरते हुए दिखे। पश्चिम बंगाल, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों से 42 नस्लों के 228 डॉग्स यहां लाए गए थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे देशों से भी डॉग्स लाए गए।

शहर में डॉग्स लवर और डॉग्स हैंडलर का जमावड़ा लगा रहा। शो के लिए डॉग्स को सजाया गया। रैंप पर उनकी वॉक देखकर पूरा ग्राउंड तालियों और सीटियों से गूंज उठा। शो का आयोजन कानपुर नगर निगम और कानपुर कैनल वेलफेयर एसोसिएशन मिलकर किया। इसका शुभारंभ चीफ गेस्ट मेयर प्रमिला पांडे ने किया।पूरी खबर पढ़िए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *