मुख्य बातें

रोहतक में शराब ठेके पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार: कॉल कर रंगदारी मांगी, न देने पर चलाई थी गोलियां; 1 दिन के रिमांड पर – Rohtak News

रोहतक में शराब ठेके पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:  कॉल कर रंगदारी मांगी, न देने पर चलाई थी गोलियां; 1 दिन के रिमांड पर – Rohtak News


रोहतक में शराब ठेके पर फायरिंग करने वाला आरोपी निशांत।

रोहतक पुलिस ने गांव फरमाना खास स्थित शराब के ठेके पर 24 अक्टूबर को हुई फायरिंग मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करते हुए एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

.

शराब ठेकेदार मनीष ने बताया कि कई दिन से उसे अलग अलग नंबरों से कॉल पर रंगदारी मांगने की धमकी मिल रही थी। 24 अक्टूबर को कॉल पर धमकी मिली और उसके बाद गांव फरमाना खास स्थित शराब के ठेके पर अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी।

रोहतक में शराब ठेके पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

ठेकेदार मनीष ने बताया कि फायरिंग के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी मामले में पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी निशांत निवासी फरमाना बादशाह को गिरफ्तार किया।

एक दिन के पुलिस रिमांड पर

सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने गंगानगर निवासी मनीष की शिकायत पर महम थाने में केस दर्ज किया था। इस मामले की जांच एएसआई विनोद दलाल के नेतृत्व में अमल में लाई गई, जिसमें आरोपी निशांत को काबू किया गया है। पुलिस मामले में आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *