मुख्य बातें

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप: मधुसुदनपुर थाने में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई – Bhagalpur News

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप:  मधुसुदनपुर थाने में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई – Bhagalpur News

भागलपुर जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 12 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे को

.

परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि राजेश कुमार, युगल किशोर यादव, कारी देवी (निवासी उत्तर टोला, भदौरिया) और युगल किशोर यादव के दामाद चंदन कुमार यादव (निवासी चौधरीडीह) ने मिलकर नाबालिग को गलत नीयत से बहला-फुसलाकर भगाया है।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि जब परिजन आरोपी राजेश कुमार के घर पहुंचे, तो वहां कोई मौजूद नहीं था। परिजनों को आशंका है कि लड़की के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मधुसुदनपुर थाना प्रभारी सफदर अली ने बताया कि उन्हें लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है और लड़की को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *