मुख्य बातें

उत्तराखंड मिलीं पंचकूला से लापता 2 सगी बहनें: भाई से झगड़ा कर घर निकली, 13 दिन बाद पुलिस टीम ने किया बरामद – Panchkula News

उत्तराखंड मिलीं पंचकूला से लापता 2 सगी बहनें:  भाई से झगड़ा कर घर निकली, 13 दिन बाद पुलिस टीम ने किया बरामद – Panchkula News

पंचकूला में लापता बहनों को भाई से मिलवाते हुए पुलिस टीम।

हरियाणा के पंचकूला पुलिस ने 2 नवंबर से घर से लापता दो सगी बहनों को उत्तराखंड से सकुशल बरामद कर लिया गया है। दोनों बहनें अपने भाई से झगड़ा होने के बाद नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी।

.

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले और फिलहाल पंचकूला में बसे एक युवक ने 3 नवंबर को सेक्टर-21 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी दो बहनें जिनमें एक की उम्र 19 वर्ष तथा दूसरी की 16 वर्ष है, 2 नवंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं और उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-5 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। विशेष टीम हुई गठित दोनों किशोरियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार लोकेशन के जरिए सुराग जुटाए और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बहनों का उत्तराखंड में होने का पता लगाया। इसके बाद पुलिस चौकी सेक्टर-21 के इंचार्ज दीदार सिंह की टीम उत्तराखंड पहुंची और दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने दोनों बहनों को आज ही उनके भाई को बुलाकर सुरक्षित रूप से मिलवा दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *