मुख्य बातें

बांका में तीन बाइकों की टक्कर में 3 लोग घायल: ओढ़नी डैम घूमने गए थे दंपती, लौटते समय हादसा – Banka News

बांका में तीन बाइकों की टक्कर में 3 लोग घायल:  ओढ़नी डैम घूमने गए थे दंपती, लौटते समय हादसा – Banka News

बांका के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत ओढ़नी डैम के समीप कोरियाचापर में शनिवार शाम तीन बाइकों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुलिस वाहन से बांका सदर अस्पताल पहु

.

सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, तीनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान नवापहड़ी निवासी मनोज कुमार, इटहरी फुल्लीडुमर निवासी रूपेश कुमार और उनकी पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है।

ओढ़नी डैम घूमने गए थे दंपती

जानकारी के अनुसार, रूपेश कुमार अपनी पत्नी नेहा के साथ बाइक से ओढ़नी डैम घूमने गए थे। घर लौटते समय कोरियाचापर के पास अचानक एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रूपेश और नेहा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी दौरान, एक तीसरा बाइक सवार भी बेकाबू होकर गिरी हुई बाइकों से टकरा गया। हालांकि, वह मौके से फरार हो गया। डॉक्टरों के अनुसार, मनोज और रूपेश की हालत नाजुक बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *