मुख्य बातें

बिग बॉस 19: कुनिका सदानंद पर भड़के रोहित शेट्टी: मालती चहर की सेक्सुअल प्रेफरेंस पर उठाए थे सवाल, कहा- पूरा देश और उसका परिवार शो देख रहा है

बिग बॉस 19: कुनिका सदानंद पर भड़के रोहित शेट्टी:  मालती चहर की सेक्सुअल प्रेफरेंस पर उठाए थे सवाल, कहा- पूरा देश और उसका परिवार शो देख रहा है


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में इस हफ्ते सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने शो होस्ट किया है। इस दौरान रोहित शेट्टी ने कुनिका सदानंद को कंटेस्टेंट मालती चहर की सेक्सुएलिटी पर कमेंट करने पर जमकर फटकार लगाई है।

वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने कुनिका पर भड़कते हुए कहा, ‘कुनिका जी आप वुमेन एंपावरमेंट के बारे में काफी बात करती हैं, खड़ी भी रहती हैं उनके लिए। लेकिन आपने जो मालती की सेक्सुअल प्रेफरेंस के बारे में बात की, वो ठीक नहीं था, वो भी नेशनल टेलीविजन में।’

कुनिका ने अपनी गलती नहीं मानी और सफाई देते हुए कुनिका ने कहा, ‘मैं उसके लिए चिंतित थी’। इस पर रोहित शेट्टी ने फिर फटकारते हुए कहा, ‘तान्या और आपकी चिंता कुछ भी हो। ये कमेंट आपको तान्या से या आपको ये घर में करना ही नहीं चाहिए था। आप सीनियर हो, ये टॉपिक बढ़ा तो फिर वही बात हो जाएगी कुनिका जी।’

कुनिका सदानंद ने फिर सफाई देते हुए कहा कि जिस तरह मालती खड़ी थीं वो डीसेंट नहीं लग रहा था। इस पर रोहित शेट्टी ने आवाज तेज कर रहा, ‘वो जो भी हो, आप मत तय कीजिए, क्योंकि आप गलत लगेंगी। किसी के लड़की के सेक्सुअल प्रेफरेंस के बारे में बात करना ठीक नहीं है। और ये पूरे देश ने देखा है।’

आखिर में रोहित शेट्टी ने कहा, ‘आपने बोला ना। वो वर्ड यूज किया। वो गलत है। आपके नेशनल टेलीविजन पर ये यूज नहीं करना चाहिए। तान्या के साथ तो बिल्कुल नहीं और वैसे भी यूज नहीं करना चाहिए। क्योंकि कैमरा सब देख रहा है। मालती की फैमिली भी शो देख रही है।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *