कोरबा में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 14 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी SECL के रोलर चोरी की घटना में भी शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों
.
बाइक चोर गिरोह का मास्टरमाइंड चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के बाद उन पैसों से महंगे कपड़े खरीदता था। वह मोबाइल पर लड़कियों से बात कर खुद को अमीर और अच्छे परिवार का बताता था। उसने कम से कम आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को अपने झांसे में ले रखा था। उसके मोबाइल में ज्यादातर लड़कियों के ही नंबर सेव थे।
मुख्य आरोपी जयसिंह पटेल (27) कोहड़िया का रहने वाला है। उसके साथ अनस खान, शिवचरण, रामप्रसाद, रोहिदास, लालजी यादव और इमरान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। यह मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।
खदान के पास जंगल में पेड़ों के बीच बाइक चोर गिरोह का मास्टरमाइंड झोपड़ी बनाकर रह रहा था।
10 सालों से जंगल में रह रहा था मुख्य आरोपी
जानकारी के अनुसार, दीपका थाना पुलिस को कुछ दिनों पहले SECL दीपका खदान से रोलर चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खदान के पास जंगल में पेड़ों के बीच एक युवक झोपड़ी बनाकर रह रहा है।
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए
जब पुलिस ने शक के आधार पर युवक से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम जयसिंह है। उसका न तो आधार कार्ड है, न ही पैन कार्ड। वो पिछले 10 सालों से खदान के आसपास घूमता रहता था। खाना खाकर कहीं भी सो जाता था।
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने खदान में रोलर चोरी के अलावा कुसमुंडा थाना, दीपका और सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में कई बाइक चोरी की थी। तो उसने बताया कि वो अपने दो सहयोगियों के साथ बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता था। बाइक चोरी के बाद उसे खरीदारों को बेच देता था।

पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 14 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की है।
गिरोह और खरीदार भी पकड़ में आए
दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि जयसिंह के दो सहयोगियों और तीन बाइक खरीदारों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये खरीदार चोरी की बाइक को अलग-अलग क्षेत्रों में बेचते थे। उन्होंने बताया कि जयसिंह पटेल के खिलाफ पहले से ही 10 मामले दर्ज हैं।
चोरी के पैसे से फैशन और गर्लफ्रेंड
जांच में यह भी सामने आया कि चोरी करने के बाद जयसिंह बाइक को पड़ोसी जिलों में बेच देता था। चोरी से कमाए गए पैसों से वह महंगे कपड़े पहनता और मोबाइल पर लड़कियों से बातचीत करता था। अपने आप को अमीर और खानदानी बताकर उसने कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा रखा था।
पुलिस ने यह भी बताया कि उसके मोबाइल में अधिकांश नंबर लड़कियों के थे। वह मीठी-मीठी बातें करता और फोन पर पैसे भी देता था।

चोरी के पैसों से चोर महंगे कपड़े पहनता और मोबाइल पर लड़कियों से बातचीत करता था।
परिवार भी सोच रहा था वह मरा हुआ
मास्टरमाइंड चोर के परिजनों ने बताया कि वह पिछले 10 साल से घर नहीं आया था, इसलिए परिवार उसे मरा हुआ समझ लिए थे।
………………………………………….
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
रायपुर में महंगी बाइक का शौकीन चोर गिरफ्तार:डिलीवरी बॉय की स्पोर्ट्स बाइक और मेडिकल कॉम्प्लेक्स से बुलेट की थी पार, बाइक बरामद

ये पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।
रायपुर में महंगी बाइक चलाने का शौकीन चोर गिरफ्तार हुआ है। आरोपी ने रायपुर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात की थी। एक स्पोर्ट्स डिलीवरी बाइक थी तो वहीं मेडिकल कॉम्प्लेक्स से बुलेट पार की थी। पुलिस ने चोर के पास से दोनों बाइक बरामद कर ली है। यह पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
