मुख्य बातें

निजी खातेदारों को डीएलसी दर से ढाई गुणा मिलेगा मुआवजा: एयरपोर्ट के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार, 125 बीघा निजी भूमि अवाप्त होगी – Barmer News

निजी खातेदारों को डीएलसी दर से ढाई गुणा मिलेगा मुआवजा:  एयरपोर्ट के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार, 125 बीघा निजी भूमि अवाप्त होगी – Barmer News

बाड़मेर एयरपोर्ट के लिए राज्य सरकार से भूमि अवाप्ति के नोटिफिकेशन जारी का इंतजार है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से एमओयू हो चुका है। वहीं एयरफोर्स से भी रनवे इस्तेमाल के लिए हरी झंडी मिल चुकी है।अब राज्य सरकार स्तर पर नागरिक उड्डयन विभाग से भूमि अवाप

.

हालांकि 2019 में एयरपोर्ट की घोषणा हुई थी, लेकिन 6 साल सिर्फ कागजी कार्यवाही में ही बीत गए। अब उत्तरलाई के पीछे के हिस्से में एयरपोर्ट बनेगा। विमान उड़ानों के लिए जोधपुर की तर्ज पर एयरफोर्स का ही रनवे इस्तेमाल होगा। जिला प्रशासन की ओर से इसकी भूमि अवाप्ति की रिपोर्ट बनाकर राज्य सरकार नागरिक उड्डयन विभाग को भेजी जा चुकी है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद बाड़मेर प्रशासन की ओर से 125 बीघा जमीन अवाप्ति के लिए खातेदारों को बॉन्ड जारी किए जाएंगे। किसानों को डीएलसी दर के करीब ढाई गुणा मुआवजा राशि मिलेगी।

बाड़मेर में एयरपोर्ट की 2019 में घोषणा हुई थी, लेकिन 6 साल सिर्फ घोषणाओं की क्रियान्विति में बीत गए। घोषणा के बाद एयरपोर्ट के लिए 3-3 ऑप्शन तैयार किए गए, लेकिन अब अंतिम ऑप्शन को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलने के बाद सरकारी जमीन को निशुल्क आवंटित कर दिया है। अब भी उड्डयन मंत्रालय से एनओसी का इंतजार है। ऐसे में अब अनुमति भी मिल जाए तो करीब 6 माह भूमि अवाप्ति में बीत जाएंगे।

बाहर टर्मिनल बनेगा, एयरपोर्ट के रनवे से विमान उड़ेंगे

उत्तरलाई एयरफोर्स के पीछे एयरपोर्ट का टर्मिनल बनेगा। इसके लिए उत्तरलाई रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज से टू लेन सड़क बनेगी। उत्तरलाई ओवरब्रिज से एयरपोर्ट टर्मिनल की करीब 5 किमी. दूरी होगी। एयरफोर्स टर्मिनल के लिए सिर्फ एक गेट ही रहेगा। जहां यात्री विमान तक संबंधित एयरलाइंस की बस से जाएंगे। यानि जोधपुर एयरबेस की तरह ही यहां भी एयरफोर्स का रनवे विमानों के लिए इस्तेमाल किया। एयरपोर्ट टर्मिनल के पास कार पार्किंग, ऑफिस स्थापित किए जाएंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने उत्तरलाई एयरपोर्ट से ए-320 एयरक्राफ्ट को उड़ान की अनुमति दी है।

6 साल में अब तक क्या हुआ

>2019: केंद्र सरकार ने उत्तरलाई एयरफोर्स के पास सिविल एयरपोर्ट की घोषणा की। >2021: एयरफोर्स और उत्तरलाई रेलवे स्टेशन के बीच 7.10 बीघा जमीन यूआईटी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी। इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने खारिज कर दिया। >2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 20 साल की यात्री सुविधा और भार को ध्यान में रखते हुए नई जगह देखने की सलाह दी। >2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की टीम बाड़मेर आई। ऑप्शन-2 के रूप में एयरफोर्स के पीछे से गेट बनाकर एयरपोर्ट संचालित करने के लिए जमीन देखी। >2024: 5 मार्च 2024 को उत्तरलाई एयरपोर्ट के लिए सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने 64.43 एकड़ भूमि नि:शुल्क आवंटित की। >2025: निजी खातेदारी की जमीन अवाप्ति के लिए 7 सदस्य कमेटी बनी। सुनवाई के बाद अब फाइनल मुआवजा जारी होगा। इसके बाद एयरपोर्ट बनाने के लिए टेंडर होंगे।

“एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से एमओयू और अन्य कार्यवाही पूरी हो चुकी है। अब सिर्फ राज्य सरकार के उड्डयन विभाग से भूमि अवाप्ति के लिए धारा 11 के तहत नोटिफिकेशन जारी होना है। इसके बाद निजी खातेदारों की जमीन अवाप्ति होगी। डीएलसी दर से करीब ढाई गुणा मुआवजा मिलेगा। इसके बाद एयरपोर्ट का काम शुरू होगा।” -राजेंद्रसिंह चांदावत, एडीएम, बाड़मेर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *