मुख्य बातें

ग्वालियर में खूनी संघर्ष: ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत: पांच साल की रंजिश, दरवाजे पर घूरकर देखने पर विवाद के बाद की हत्या – Gwalior News

ग्वालियर में खूनी संघर्ष: ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत:  पांच साल की रंजिश, दरवाजे पर घूरकर देखने पर विवाद के बाद की हत्या – Gwalior News

ग्वालियर शहर के बड़ा गांव खुरैरी इलाके में मंगलवार रात 11 बजे दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि पाल परिवार के लोगों ने राइफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घूरकर देखने पर हुआ विवाद, फिर चलने लगीं गोलियां
मृतक रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह निवासी खुरैरी, मूल रूप से भिंड का रहने वाला था। मंगलवार रात जब पप्पू बाजार से अपने घर लौट रहा था, तभी आरोपी पक्ष के घर के सामने ‘घूरकर देखने’ की बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्ष से कई लोग झगड़े में शामिल हो गए। काफी देर तक मारपीट के बाद इसी बीच आरोपी अनार सिंह, सुखवीर, रामू और राजपाल ने राइफल निकाल ली और छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी। परिवार के सामने ही दम तोड़ा
गोली चलते ही रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह घर की तरफ भागा, लेकिन दरवाजे पर ही उसे गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बचाव करने आए पप्पू की पत्नी पुष्पा और उसके बेटे भी घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 5 साल पुरानी रंजिश और ‘भिंड कनेक्शन’
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ही परिवार मूल रूप से भिंड के रहने वाले हैं। करीब 5 साल पहले दोनों परिवारों ने बड़ा गांव खुरैरी में अपने मकान बनाए थे। पड़ोस में रहने के बावजूद इनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जो मंगलवार रात मौत के तांडव में बदल गई। इलाके में तनाव, फोर्स तैनात
फायरिंग के बाद बड़ा गांव खुरैरी में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों को शांत करने के लिए पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर दिया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना
इस मामले में मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल का कहना”पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई है। एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन घायल हैं। आरोपियों की पहचान हो गई है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *