रामगढ़ जिले के जगेश्वर ओपी क्षेत्र स्थित खरकंडा गांव में हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने एक 45 वर्षीय महिला सांझो देवी को कुचलकर मार डाला। हाथियों ने गांव के कई घरों में भी तोड़फोड़ की।
.
यह घटना रविवार देर रात की है, जब बोकारो जिले से सटे रामगढ़ के खरकंडा गांव में हाथियों का एक बड़ा झुंड घुस आया। हाथियों ने घंटों तक गांव में जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए।
हाथियों ने एक 45 वर्षीय महिला सांझो देवी को कुचलकर मार डाला।
घरों की छत पर चढ़ बचाई जान
हाथियों के उत्पात को देखते हुए ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतों पर चढ़ गए। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, हाथियों ने घरों को तोड़कर अंदर रखे धान और अन्य खाद्य सामग्री को खा लिया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को लालपनिया रोड को जाम कर दिया। ग्रामीण मृतका के परिवार और क्षतिग्रस्त घरों के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
—————————————
ये भी खबर पढ़िए
रामगढ़ में हाथियों के हमले में दो युवकों की मौत:तिलैया अंडरग्राउंड क्रॉसिंग के पास हादसा, ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर नाराजगी

रामगढ़ जिले के जगेश्वर ओपी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब हाथियों के एक झुंड ने दो युवकों को कुचलकर मार डाला। यह हादसा बोकारो से सटे तिलैया अंडरग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। मृतकों की पहचान प्रकाश महतो और चरकू महतो के रूप में हुई है।
दोनों युवक किसी काम से देर रात गांव लौट रहे थे, तभी अचानक हाथियों का झुंड उनके सामने आ गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अंधेरा और जंगल का इलाका होने के कारण दोनों को बचने का मौका नहीं मिल पाया। पढ़िए पूरी खबर…
