एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADC) रोहित गुप्ता
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन के अवसर पर अमृतसर प्रशासन ने दो दिनों की विशेष पाबंदियों का ऐलान किया है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADC) रोहित गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिक
.
अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार 20 नवंबर को जिले गुरदासपुर से श्री आनंदपुर साहिब तक विशेष नगर कीर्तन निकालेगी, जो 20 नवंबर को महिता चौक से अमृतसर जिले की सीमा में प्रवेश करेगा। नगर कीर्तन का रूट बाबा बकाला साहिब, रहिया , जंडियाला गुरु, गोल्डन गेट, राम तलाई चौक, घी मंडी और गुरुद्वारा शहीदां साहिब से होकर डेरा बाबा भूरी वाले तक पहुंचेगा।
दो दिनों तक पूर्ण पाबंदी लागू
21 नवंबर को नगर कीर्तन दोबारा डेरा बाबा भूरी वाले से शुरू होकर श्री शहीद गंज साहिब, गिलवाली गेट, हकीमा गेट, ख़जाना गेट, झब्बाल रोड और गुरुद्वारा बीर बाबा बूढ़ा साहिब तक जाएगा। इसी मार्ग के दोनों ओर स्थित सभी शराब, अहाते, पान-बीड़ी, तंबाकू-सिगरेट आधारित दुकानों तथा अंडा, मीट और मछली की दुकानों पर दो दिनों तक पूर्ण पाबंदी लागू रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर कीर्तन की मर्यादा और धार्मिक गरिमा को बनाए रखने हेतु यह कदम आवश्यक है।
कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई
आदेश में यह भी कहा गया है कि कोई भी दुकान इन दो दिनों में खुली पाई गई या प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री करती मिली, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इन आदेशों का पालन करें और नगर कीर्तन के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग दें।
