घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और अन्य लोग।
कपूरथला जिले में जालंधर रोड पर देर शाम एक बस और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पु
.
मृतकों की पहचान गांव मन्नणा निवासी सरवण सिंह (65) और उनके बेटे अमनदीप सिंह (40) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सरवण सिंह के दाहिने पैर में फ्रैक्चर था। वे पीर चौधरी रोड स्थित एक डॉक्टर के पास प्लास्टर उतरवाने जा रहे थे। बुधवार देर शाम वे अपने बेटे अमनदीप सिंह के साथ बाइक पर थे।
अस्पताल में रखा मृतक अमनदीप सिंह का शव।
बाइक और बस की टक्कर से हुई मौत
पीर चौधरी मोड़ के पास पहुंचते ही उनकी बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना सिटी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
