मुख्य बातें

कुशीनगर में करेंट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत: कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में हादसा – Ahirauli bazar(Hata) News

कुशीनगर में करेंट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत:  कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में हादसा – Ahirauli bazar(Hata) News


ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय| अहिरौली बाजार(हाटा), कुशीनगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक व्यक्ति की फाइल फोटो।

कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम सेन्दुआर तेलिनिया टोला में हुई।

मृतक की पहचान महेंद्र निषाद (50) पुत्र स्व. सूर्यनारायण निषाद के रूप में हुई है। वे हाटा पिपराइच मार्ग पर स्थित अपने मकान पर जानवर रखते थे। मंगलवार शाम करीब छह बजे महेंद्र अपने पिकअप पर लदा भूसा उतार रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने इसकी पुष्टि की।

मृतक महेंद्र निषाद के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। अभी तक किसी की भी शादी नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *