मुख्य बातें

चंडीगढ़ में कूड़ा फेंकने पर ढोल बजाने का फैसला वापस: मेयर के घर भी बजा शर्मिंदगी का ढोल; मेयर के पति बोले- अफसरों का था फैसला – Chandigarh News

चंडीगढ़ में कूड़ा फेंकने पर ढोल बजाने का फैसला वापस:  मेयर के घर भी बजा शर्मिंदगी का ढोल; मेयर के पति बोले- अफसरों का था फैसला – Chandigarh News


महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा और मेयर पति के बीच तीखी बहस हुई।

चंडीगढ़ में सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों को जलील करने के फैसले को नगर निगम ने वापस ले लिया है। निगम की तरफ से सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंकने वालों के घर वापस वहीं कूड़ा फेंकने और ढोल बजाने का फैसला किया गया था।

.

वहीं इसको लेकर बुधवार को महिला कांग्रेस की नेता ममता डोगरा ढोल लेकर मेयर हरप्रीत कौर बबला के घर पहुंच गईं। वह डड्डूमाजरा से कूडा उठाकर पहुंचीं थीं। ढोल बजाने पर ममता डोगरा और मेयर पति दविंदर सिंह बबला के बीच जमकर बहस हुई।

ममता डोगरा ने कहा कि वह चेतावनी देने आए थे कि इस तरह से लोगों को जलील करना बंद किया जाए। उनके डड्डूमाजरा ओर मनीमाजरा में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, उसे उठाने कोई नहीं आता है। मेयर तो उनके सामने नहीं आई हैं, उनके पति दविंदर सिंह बबला आए थे ओर उनसे पूछा गया है कि जो कूडा उनके घरों के बाहर नगर निगम की तरफ से फेंका जा रहा है, इसके लिए वह किसका चालान कटवाएंगे। मगर इसका उनके पास कोई जवाब नहीं था।

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि इस तरीके को स्वीकार नहीं किया।

दैनिक भास्कर डिजिटल ने चंडीगढ़ मेयर से बातचीत की, पढ़िए, सवाल-जवाब…

सवाल: क्या यह फैसला वापस ले लिया गया है? मेयर: हां, बिल्कुल। यह फैसला वापस ले लिया गया है, मैंने कल ही इसका ऐलान कर दिया था। हर कोई चाहता है कि चंडीगढ़ सुंदर रहे और लोग कूड़े की समस्या से परेशान होकर शिकायतें देते हैं। इसी वजह से नगर निगम के अधिकारी एक नया आइडिया लेकर आए थे, ताकि सफाई में सुधार हो सके और स्वच्छता रैंकिंग बेहतर हो। लेकिन लोगों ने इस तरीके को स्वीकार नहीं किया। जब भी कुछ नया होता है, शुरुआती दिक्कतें आती हैं। लोगों ने इसे पसंद नहीं किया, इसलिए इसे वापस ले लिया गया है।

सवाल: क्या यह फैसला लेते समय मेयर या हाउस से चर्चा नहीं की गई थी? मेयर: नहीं, इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई थी। मेरे पास ऐसी कोई पावर नहीं है कि मैं खुद ऐसा फैसला ले सकूं। यह फैसला कमिश्नर और एमओएच की तरफ से लिया गया था। मेरी उनसे बात हुई थी, उन्होंने कहा कि कई शहरों में यह तरीका अपनाया जा रहा था, इसलिए यहां भी लागू किया गया। मैंने तभी कहा था कि अगर लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे तो इसे वापस ले लिया जाए और अब यह वापस लिया जा चुका है।

नगर निगम की तरफ से कूडा फेंकने वालों के घर पर बजाए जा रहे ढोल।

नगर निगम की तरफ से कूडा फेंकने वालों के घर पर बजाए जा रहे ढोल।

इधर, मेयर पति दविंदर सिंह बबला का कहना है कि मेयर हरप्रीत कौर बबला की तरफ से कल यानि मंगलवार को ही नगर निगम के अधिकारियों को कह दिया था कि लोगों के घरों के बाहर ढोल बजाना बंद कर दें। यह फैसला नगर निगम के अधिकारियों का था।

प्रदर्शन से जुड़े PHOTOS…

महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने कूड़े दिखाकर मेयर के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने कूड़े दिखाकर मेयर के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान मेयर पति दविंदर बबला और महिला कांग्रेस नेत्री के बीच तीखी बहस हुई।

प्रदर्शन के दौरान मेयर पति दविंदर बबला और महिला कांग्रेस नेत्री के बीच तीखी बहस हुई।

मेयर के घर के बाहर प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस से मेयर पति दविंदर बबला के बीच बहस हुई

मेयर के घर के बाहर प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस से मेयर पति दविंदर बबला के बीच बहस हुई

इस मामले की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *