जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक घर में करीब 20 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। जानकारी के मुताबिक पीड़ित पवन कुमार अपने परिवार के साथ मंगल
.
देर रात जब वे घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पड़ा है। अंदर जाने पर अलमारी में रखा सोना-चांदी के सभी कीमती गहने गायब मिले। यह देख परिवार के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उलीडीह थाना पुलिस को दी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही उलीडीह थाना प्रभारी दीपक ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पवन कुमार द्वारा लिखित शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्ती बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों को असुरक्षित महसूस कराया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
