सुसाइड से पहले वीडियो बनाता अमनदीप।
पंजाब के जालंधर में मंगलवार (18 नवंबर) को सुसाइड करने वाले युवक के 6 वीडियो सामने आए हैं। जिसे उसने अपनी मंगेतर के लिए बनाया था। युवक ने मंगेतर से कहा कि तुम मुझे लास्ट मौका दे देती तो मैं पहले जैसा बन जाता। इसके बाद युवक ने फंदा लगा लिया।
.
ये सभी वीडियो उसके मोबाइल से मिले हैं। उसने ये भी कहा कि मैं जो करने जा रहा हूं, उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। मेरा मरने को मन तो नहीं कर रहा, लेकिन अब और कोई चारा भी नहीं बचा है। इसके बाद अपनी मंगेतर को कहता है कि तुम टेंशन मत लेना। मैं रोऊंगा नहीं, सबको रुलाकर जाउंगा।
बता दें कि मंगलवार को अमनदीप ने मंगेतर के शादी से इनकार करने के बाद सुसाइड कर लिया था। अमनदीप के परिजनों का आरोप है कि लड़की और उसके परिवार की लगातार प्रताड़ना तथा शादी से इनकार के कारण उसने ये कदम उठाया। थाना भार्गव कैंप के अधिकारी प्रवीण कुमार इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।
इस मामले में थाना भार्गव कैंप में लड़की की मां समेत 5 लोगों पर मरने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया गया है।
मरने वाले युवक अमनदीप की फाइल फोटो।
जानें सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो में क्या कहा…
- सुसाइड से पहले कहा-तुम्हें तुम्हारा फ्यूचर मुबारक: एक वीडियो में अमनदीप ने अपनी मंगेतर को कहा कि मैं तो इस दुनिया से जा रहा हूं, लेकिन तुम्हें तुम्हारा फ्यूचर मुबारक हो। मैं नहीं जानता कि मैं ये जो वीडियो बना रहा हूं, ये तुम तक पहुंचेगी भी या नहीं। अब तो मेरा बुलेट भी घर पर ही खड़ा रह जाएगा। इसको कोई चलाने वाला नहीं रह जाएगा।
- तुमने शादी से मना कर दिया, मैंने 3 दिन से खाना नहीं खाया है: अमनदीप कहता है कि तुमने शादी से इनकार कर दिया है। मैं तुम्हें मनाकर थक गया हूं। आज 3 दिन हो गए हैं, मैंने खाना तक नहीं खाया है। न ही तुमने पूछा कि तेरा क्या हाल है। मुझे लगता है तुम्हें तुम्हारा फ्यूचर मुझसे ज्यादा प्यारा है। समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करुं। पंखे से लटकने की हिम्मत नहीं हो रही है। मैंने तुम्हें बहुत रुलाया है। अगर तुम एक बार मौका दे देती तो शायद में पहले जैसा हो जाता।
- तुम वापस आ सकती है, लेकिन आज के बाद मैं नहीं: अमनदीप वीडियो में आगे कहता है कि हमारे बीच में कोई तीसरा आ गया है। तुम्हारे पास तो वापस आने का आप्शन है, लेकिन अब से कुछ देर बार ये आप्शन मेरे पास नहीं होगा। मैंने तुम्हें बहुत रोका, पार्क में समझाया भी। आज 20 दिन हो गए तुमसे बात नहीं हो पाई है। मैं तुम्हारी टेंशन खत्म करने जा रहा हूं। मरना भी आसान नहीं है।
- जहर लेने की कोशिश की, कहीं से नहीं मिला: मैंने जहर लेने की कोशिश की मगर कहीं से मिला नहीं, मिले तो मेरे लिए ला देना, जहर से मौत आसान हो जाती है। मैं कैसे मरूं ये भी समझ नहीं आ रहा है। मरने के बाद भी यही दुख रहेगा कि तुमने लास्ट टाइम मुझसे बात नहीं की। तेरी मम्मी और तेरे कारण एक घर का बेटा जा रहा है। दो दिन सब रोएंगे और इसके बाद भूल जाएंगे।

सुसाइड से पहले युवक का वीडियो।
मृतक की मां युवती को लेकर किए खुलासे..
- 2 साल पहले होटल में सगाई कराई थी: अमनदीप की मां ने आरोप लगाया कि उनका बेटा दो साल से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था, जिसका घर थाना भार्गव कैंप के पीछे के क्षेत्र में पड़ता है। परिवार ने रिश्ते को मंज़ूरी देते हुए लगभग दो साल पहले जालंधर के होटल डाउन टाउन में दोनों की सगाई भी करवाई थी।
- लड़की की उम्र कम बता 5 साल का टाइम मांगा: अमनदीप की मां ने आगे कहा- उस समय लड़की पक्ष ने लड़के की उम्र कम होने की बात कहकर शादी को 5 साल आगे बढ़ाने का आग्रह किया था, जिस पर परिवार भी राजी हो गया। परिजनों के अनुसार, सगाई के बाद युवती अक्सर उनके घर आती रही और दोनों के बीच फोन व चैट पर बातचीत भी होती रही।
- एक महीने से युवती ने बातचीत बंद की: एक माह पहले युवती ने अचानक बातचीत बंद कर दी, जिससे अमनदीप तनाव में रहने लगा। मृतक की बहन और मां ने जब युवती के घर जाकर बात की तो कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी की गई और शादी से मना कर दिया।
