मुख्य बातें

मैहर में युवक की पिटाई के आठ दिन बाद मौत: परिजन न्याय की मांग लेकर थाना पहुंचे; टीआई ने बताया- आरोपी को गिरफ्तार किया – Maihar News

मैहर में युवक की पिटाई के आठ दिन बाद मौत:  परिजन न्याय की मांग लेकर थाना पहुंचे; टीआई ने बताया- आरोपी को गिरफ्तार किया – Maihar News


मैहर के ग्राम गोरैया खुर्द (कुटाई) निवासी 35 वर्षीय ब्रजभान पटेल की सतना जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की पिटाई के आठ दिन बाद हुई इस मौत के बाद परिजन मंगलवार रात को शव लेकर मैहर थाना पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए कार्रवाई की गुहार

.

यह घटना 10 नवंबर को हुई थी, जब ग्राम कुटाई निवासी प्रिंस पाठक (पिता कमल पाठक) ने ब्रजभान पटेल की लाठी-डंडों से पिटाई की थी। घायल ब्रजभान ने घटना के तुरंत बाद मैहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

ब्रजभान पटेल का इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की

पिटाई के बाद ब्रजभान की हालत बिगड़ने पर उसे मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 15 नवंबर को गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां मंगलवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ब्रजभान की मौत की खबर मिलते ही परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि आरोपी प्रिंस पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी द्विवेदी ने आगे कहा कि “एमएलसी रिपोर्ट आना बाकी है। परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *