मुख्य बातें

मोहाली में कॉलेज स्टूडेंट्स पर हमला, VIDEO: पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद, 20 से 25 की संख्या में थे हमलावर – Mohali News

मोहाली में कॉलेज स्टूडेंट्स पर हमला, VIDEO:  पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद, 20 से 25 की संख्या में थे हमलावर – Mohali News


मोहाली के डेराबस्सी में श्री सुखमनी इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर मंगलवार को एक छात्र पर हमला हुआ। लालडू हर्ष राणा को करीब 20-25 युवकों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 जीएमसीएच रेफर किय

.

यह पूरी घटना कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।

युवक के माथे पर लगे टाके।

जीएमसीएच में चल रहा है इलाज

घायल हर्ष को मौके पर मौजूद छात्रों ने तुरंत डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां अब उसका इलाज चल रहा है। परिवार वाले चिंता में हैं।

युवक के कान पर चोट आई है।

युवक के कान पर चोट आई है।

पेरेंट्स को बच्चों की चिंता

दिनदहाड़े हुए इस हमले के बाद कॉलेज परिसर और आसपास के छात्रों में दहशत का माहौल है। पेरेंट्स ने सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है और कॉलेज प्रबंधन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी

कॉलेज में सीसीटीवी फुटेज में बड़ी संख्या में युवक हर्ष पर हमला करते हुए स्पष्ट दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है। थाना डेराबस्सी पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच रंजिश के एंगल से भी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *