सीसीटीवी में कैद मालिक के साथ झड़प
लुधियाना में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका उदाहरण मंगलवार शाम दरेसी ग्राउंड के पास स्थित शिमला गारमेंट्स फैक्ट्री में देखने को मिला। कपड़ा कारोबारी हरप्रीत सिंह के दफ्तर में घुसकर दो नकाबपोश लुटेरों ने उन्हें और उनके गेटमैन को पिस्तौल दि
.
उन्होंने कारोबारी के साथ हाथापाई भी की। हालांकि लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए और फरार हो गए। लुटेरों के साथ हुई हाथापाई में कारोबारी हरप्रीत सिंह को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की और कारोबारी के बयान लिए।
पिस्तौल दिखाकर गेटमैन को धमकाया,फिर मालिक पर किया हमला
घटना कल शाम लगभग 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार दो लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए। दोनों ने अपना मुंह रूमाल से ढका हुआ था। उन्होंने सबसे पहले गेट पर खड़े कर्मचारी ने उनको रोका, लेकिन लुटेरे ने उसे गालियां दीं धमकाया और पिस्तौल दिखाकर जबरदस्ती फैक्ट्री के अंदर घुस गए।
इसके बाद वे सीधे दफ्तर के अंदर गए, जहां कारोबारी हरप्रीत सिंह अपना काम कर रहे थे। बदमाशों ने उन्हें भी डराया-धमकाया। इस दौरान कारोबारी ने विरोध किया तो लुटेरों के साथ उनकी हाथापाई भी हुई इसमें हरप्रीत सिंह को हल्की खरोंचें आई हैं।
वहीं जब मालिक के साथ मारपीट करते वर्करों ने देखा तो उसको पकड़ने अंदर आए। उनको आता देख लूट की वारदात को अंजाम दिए बिना ही दोनों लुटेरे पिस्तौल दिखाते हुए मौके से फरार हो गए।
कारोबारी के लगी चोट
आज दरेसी थाने के बाहर लगेगा व्यापारियों का धरना
कारोबारी हरप्रीत सिंह की पहचान कपड़े का काम करने वाले एक प्रतिष्ठित व्यापारी के तौर पर है। इस घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष है। सभी व्यापारियों ने मिलकर आज दरेसी थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। व्यापारियों की मांग है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और इन अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि लुटेरों की पहचान हो सके।
