मुख्य बातें

सीएमओ ने लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया: एसएनसीयू में इमरजेंसी गेट बनाने, रैन बसेरा खोलने के दिए आदेश – Farrukhabad News

सीएमओ ने लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया:  एसएनसीयू में इमरजेंसी गेट बनाने, रैन बसेरा खोलने के दिए आदेश – Farrukhabad News


फर्रुखाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद के सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बुधवार शाम लोहिया अस्पताल (महिला) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएनसीयू वार्ड का जायजा लिया और वहां एक इमरजेंसी गेट बनाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने अस्पताल में रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार एसीएमओ रंजन गौतम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने नवजात शिशुओं के लिए बने एसएनसीयू वार्ड का गहन निरीक्षण किया और नवजातों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इमरजेंसी गेट न होने पर उन्होंने कंगारू मदर केयर यूनिट की ओर एक नया इमरजेंसी गेट बनाने के निर्देश दिए।

इसके बाद सीएमओ ने अस्पताल परिसर में बने रैन बसेरा का भी जायजा लिया। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि बढ़ती ठंड को देखते हुए गर्भवती महिलाओं और महिला मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए रैन बसेरा तुरंत खोला जाए। उन्होंने दूसरे रैन बसेरा की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने अस्पताल की अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। गौरतलब है कि अस्पताल में 12 बेड का एसएनसीयू वार्ड है, जहां नवजात शिशुओं को भर्ती कर उपचार प्रदान किया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *