भागलपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बरहपुरा रेलवे पुल के पास पूरब टोला निवासी रिजवी पप्पू(32) के तौर पर हुई है। घटना सेंट टेरेसा स्कूल के पास की है। जानकारी के मुताबिक सोमवारा को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी दी थी। हादसे के बाद पुलिस मायागंज लेकर पहुंची। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। वहां ऑर्थोपेडिक के साथ-साथ सर्जिकल जांच की बात कही गई। स्थिति बिगड़ने पर उसने दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम मृतक के भांजे एमडी रजा ने पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे थे। इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे। प्राइवेट डॉक्टर के पास भी लेकर गए, लेकिन जान नहीं बची। परिवार के एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक बेटा और एक बेटी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
