मुख्य बातें

दो दिन ठंड से राहत, 23 से फिर बढ़ेगी सर्दी: आसमान रहेगा साफ, न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट; सर्वाधिक ठंडा रहा गुमला – Ranchi News

दो दिन ठंड से राहत, 23 से फिर बढ़ेगी सर्दी:  आसमान रहेगा साफ, न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट; सर्वाधिक ठंडा रहा गुमला – Ranchi News


झारखंडवासियों को दो दिन ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। 21 और 22 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद न्यूनतम तापमान में फिर से कमी आ सकती है।

.

मौसम विभाग के अनुसार, 23 नवंबर से मौसम में बदलाव होने के संकेत है। सुबह में कोहरा धुंध छा सकता है जबकि इस दौरान आसमान में बादल भी रह सकते हैं।

उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण 3 दिन बाद झारखंड में भी ठंडी हवा चल सकती है। 26 और 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान में कमी होने की संभावना है।

जामताड़ा में सुबह खिली धूप।

सुबह में रहेगा हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा

इधर, मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत साफ रहेगा। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी रहेगा। हालांकि 23 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

धनबाद में सुबह छाया हल्का कोहरा।

धनबाद में सुबह छाया हल्का कोहरा।

कैसा रहा पिछले 24 घंटे में मौसम

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।

रात में ठंड बढ़ने के हैं संकेत

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने झारखंड के सभी जिलों के लिए पांच दिनों का तापमान पूर्वानुमान जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 19 से 23 नवंबर के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्का उतार–चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि, अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बना रहेगा, जबकि रात में ठंड बढ़ने के संकेत हैं।

देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच दर्ज होगा। दुमका और जामताड़ा जैसे क्षेत्रों में रात का तापमान 15–17 डिग्री सेल्सियस तक रहने के संकेत हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *