मुख्य बातें

नर्सिंग स्टूडेंट की मौत के मामले में एक्सयूवी चालक अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर – Jalandhar News

नर्सिंग स्टूडेंट की मौत के मामले में एक्सयूवी चालक अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर – Jalandhar News


.

जालंधर नकोदर हाईवे पर एल्डिको ग्रीन के सामने हुए सड़क हादसे में एक्सयूवी चालक को लांबड़ा की पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस बात को लेकर परिजनों ने बुधवार देर रात को 2 घंटे तक प्रदर्शन भी किया था और पुलिस के आश्वासन के बाद धरने को हटा दिया गया कि जल्द ही गाड़ी चला रही महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने एल्डिको ग्रीन के अंदर से गाड़ी तो बरामद कर ली लेकिन चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई। बता दें बुधवार देर शाम एक एक्सयूवी ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिस कारण नर्सिंग कर रहे युवक सत्यम की मौके पर मौत हो गई थी और घायल महिला प्रिया को निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारों ने बताया कि जिस गाड़ी ने बाइक को हिट किया उसे जालंधर के सरकारी अस्पताल की डॉक्टर चला रही थी और उसका पति भी सरकारी डॉक्टर है। इस बात की फिलहाल पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की।

लेकिन पुलिस ने अज्ञात महिला चालक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धारों 106, 281, 125(बी), 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया। थाना लांबड़ा के एसएचओ गुरमीत राम ने बताया कि फिलहाल एक्सयूवी कार चालक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला कार चालक की तलाश करने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *